मुंबई। चांदिवली विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना के पूर्व नगरसेवक ईश्वर तायडे और पूर्व नगरसेविका आकांक्षा शेटये के नेतृत्व में 100 से अधिक शिवसैनिकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड. आशिष शेलार ने सभी नवागत कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुंबई बैंक के अध्यक्ष प्रवीण दरेकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एड. आशिष शेलार ने कहा कि “यह शामिल होना केवल संख्या में वृद्धि नहीं, बल्कि चांदिवली में भाजपा की विचारधारा को बल देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है।”चांदिवली में इस घटनाक्रम को भाजपा की नई ताकत और उद्धव ठाकरे के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

