जफराबाद।पुलिस ने शनिवार को हौज तिराहे के पास से एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी से धमकी देकर छह माह से दुष्कर्म करने के आरोपी को तहरीर मिलने के बाद 12 घन्टे के अन्दर ही पुलिस गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की देर शाम को किशोरी के परिजनों ने घटना की तहरीर दिया था।ऊक्त 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक 22 वर्षीय छह महीने पूर्व गांव के बाहर स्थित बगीचे में जबरदस्ती युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया।उसके बाद किशोरी की माँ को मारने की धमकी देकर गांव के बाहर स्थित आम के बगीचे में उससे अक्सर बुलाकर दुराचार करने लगा।होली के दिन लड़की के माँ को कुछ शक हुआ।उन्होंने पुत्री पर दबाव बनाया तो वह सच्चाई बता दी।जिसके बाद माँ की तबियत खराब हो गयी।उसे अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया।किशोरी का पिता सऊदी अरब में रहता है।उससे राय करके शुक्रवार को आरोपी युवक के विरुध मुकदमा दर्ज कराया।प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव व एस आई धनुषधारी पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली के आरोपी हौज तिराहे पर है।उसे मौके पर जाकर गिरफ्तार कर लिया।थानाप्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान सम्बन्धित न्यायालय को भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पकडे गये युवक पर पूर्व में भी जफराबाद थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज है।
युवती को धमका कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
