विवेक कुमार उपाध्याय (अखंड राष्ट्र)
नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड की खण्ड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण कर चल रहें अमान्य विद्यालयों को बंद कराया। एबीएसए शिक्षा अपने मातहतकर्मियों के साथ विकास खण्ड के मखदूमपुर गांव में स्थित एमपी पब्लिक स्कूल, हैदरपुर एवं कोटवा गांव में स्थित सरस्वती ज्ञान मन्दिर, कलिंजरा में सदाशिव शिक्षा निकेतन एवं गढ़ाबाघराय गांव स्थित विद्यालय को बंद कराया गया। उन्होंने अमान्य विद्यालयों के खिलाफ सघन अभियान चलाने की बात कही। और अधिकारी लोगों को ये सख्त आदेश दिया गया कि क्षेत्र में अगर कोई अमान्य विद्यालय पकड़े जाते है तो विद्यालय को बाद में पहले अधिकारों लोगों की क्लास ली जाएगी ।इसीलिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाय ।

