मुंबई। युवा समाजसेवी तथा गौ सेवी दीपक सोहनलाल माली को अखिल भारतीय गौ रक्षा समिति को महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। समिति के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नितिन गुप्ता की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा के निर्देशानुसार दीपक सोहनलाल माली को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब हो कि दीपक सोहनलाल माली पिछले कई वर्षों से विभिन्न सामाजिक तथा गौ रक्षा संगठनों के साथ जुड़कर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता से कर रहे हैं। अखिल भारतीय गौ रक्षा समिति के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दीपक सोहनलाल माली ने समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नितिन गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि गौ सेवा हमारी संस्कृति और सनातन धर्म का स्तंभ है। उसकी सुरक्षा करना हमारी जवाबदारी है। जिसके लिए वे वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
गौ रक्षा समिति के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष नियुक्त हुए दीपक सोहनलाल माली
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
