By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *काबिलियत को सलाम यूपी की 102 साल की दादी इंटरनेट की नई सुपर स्टार,कभी नहीं गईं स्कूल,आज 15 मिलियन से अधिक व्यूवर्स।*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > *काबिलियत को सलाम यूपी की 102 साल की दादी इंटरनेट की नई सुपर स्टार,कभी नहीं गईं स्कूल,आज 15 मिलियन से अधिक व्यूवर्स।*
उत्तर प्रदेशराज्य

*काबिलियत को सलाम यूपी की 102 साल की दादी इंटरनेट की नई सुपर स्टार,कभी नहीं गईं स्कूल,आज 15 मिलियन से अधिक व्यूवर्स।*

Omkar Tripathi
Last updated: August 3, 2025 9:45 pm
Omkar Tripathi
11 months ago
Share
SHARE

प्रतापगढ़। पढ़कर आप अचंभित होंगे,लेकिन सच है। 102 साल की दादी की पाठशाला अनूठी है,जहां अनुभव किताबें हैं और सादगी पाठ्यक्रम है।दादी इंटरनेट की सुपर स्टार बन चुकी हैं। 15 मिलियन से अधिक इनके व्यूवर्स हैं।इंटरनेट मीडिया पर अब तक 1200 से ज्यादा वीडियो अपलोड हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ के बाबा बेलखरनाथ धाम के खूंझीकल गांव की दादी शांति देवी सिंह पर उमर सिर्फ एक संख्या है,ये कहावत सटीक बैठ रही है।दादी 102 साल की हैं,लेकिन इनकी ऊर्जा के आगे युवक फेल हैं।कभी स्कूल नहीं देखा,आज इंटरनेट की दुनिया में दादी के अनुभव के स्कूल में लाखों लोग शामिल हो चुके हैं,विद्यार्थी,प्रशंसक और अनुयायी,उनकी आंखों ने इतिहास को जीते हुए देखा है।

देश को गुलामी की जंजीरों से आजादी मिलते हुए दादी ने देखा है,स्वतंत्रता दिवस की पहली सुबह की रोशनी को देखा है।अब उनकी आंखें मोबाइल कैमरे के सामने चमकती हैं,दादी अपनी ठेठ अवधी में जीवन का सार बताती हैं।दादी की सुबह का रूटीन योगी से कम नहीं है। सुबह छह बजे उठकर नित्यक्रिया के बाद,मोरों को दाना डालना,आंवले के बाग में भ्रमण और फिर राम-नाम का जाप।इस दिनचर्या में न कोई दिखावा है,न कोई छल,बस मिट्टी से जुड़ी एक सच्ची जिंदगी है।

दादी का बात करने का ठेठ मौलिक अंदाज को देखकर पड़ोसी श्रीकांत तिवारी ने अगस्त 2024 में इनका एक वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया।सीधी आवाज,सच्ची बात और अंदाज दिल को छू लेने वाला लोगों को जैसे जीवन की सादगी का खजाना मिल गया।देखते ही देखते दादी के वीडियो वायरल हो गए,इंटरनेट मीडिया पर अब तक 1200 से ज्यादा वीडियो, 15 मिलियन से अधिक व्यूवर्स हैं।दादी की बोली में लोक है,ज्ञान है,समाज के लिए एक सीख है।दादी जब बोलती हैं,हे बेटवा, हमका रुपइया-पइसा काहे का…सब तौ तोहरे सबकै दीन,तो हर शब्द दिल में उतर जाता है।दादी कहती हैं,हमका तौ कुछू पता न रहन इनही श्रीकांत मोबाइलवा से परदेश तक पहुंचाइ देहेन।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

दादी से जब लोग पूछ्ते हैं.जब यूट्यूब वाले आपको पैसे देंगे तो उसका क्या करोगी,इस पर दादी अपने ही अंदाज में कहती हैं हे बेटवा हम का करब रुपिया-पइसा।अरे सब तोहरै सबकै दीन तौ खात-पहिरत अही,हमका कुछ न चाही,सब केहू खात कमात रहा।दादी को इंटरनेट मीडिया के बारे में जानकारी नहीं है,लेकिन वह इतना जरूर बताती हैं।हम आपन बतिया मोबइलिया मा सुनिथे। अब हमसे मिलै शृंगवेरपुर,मुंबई, बनारस,चित्रकूट,लखनऊ,जौनपुर,सुलतानपुर,अमेठी पता नहीं कहां-कहां से लोग आवै लागेन।हमार हालचाल पूछि के हमसे बात करै आवत थें।दादी पीएम मोदी बारे में कहा कि अरे ओनका के नाहीं जानत,ओ तौ दुनिया के मालिक अहीं।

इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहीं दादी शांति देवी सिंह के अंदाज और दुलार को उनका परिवार भी खूब पसंद करता है। घर वाले अक्सर आने वाले यूट्यूबर्स का स्वागत करते हैं। दादी की सुविधाओं और जरूरतों का ठीक से ख्याल रखते हैं।दादी की देखरेख में बेटे अशोक सिंह,बहू सुधा,पौत्रवधू नेहा,पौत्र दिव्यांश,शिवांस लगे रहते हैं।

दादी के वीडियो बनाकर उनको चर्चा में लाने वाले श्रीकांत तिवारी को दादी बहुत स्नेह देती हैं। श्रीकांत बताते हैं कि मेरी दादी बहुत पहले इस दुनिया से चली गई थीं,दादी की बातें अच्छी लगती हैं,इसलिए वीडियो बनाते हैं।अपनी बोली-भाषा भी इससे समृद्ध हो रही है।उनके बोलने का अंदाज और अपनापन मुझे बहुत अच्छा लगा।इसके बाद मुझे लगा कि दादी का यह मौलिक अंदाज अगर इंटरनेट मीडिया पर चला दिया जाए तो हो सकता है कि बात बन जाए, बस इसी से शुरुआत हुई।

You Might Also Like

राष्ट्रीय महामार्ग पर पुलिस बनकर 5.15 करोड़ की डकैती करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
पटवा समाज की मान सम्मान के लिये सदैव तत्पर: अनिल राजभर सम्मान समारोह
बदलाव की हवा
राहुल पर CRPF का आरोप: विदेश यात्रा में सुरक्षा तोड़ी
भारतीय सेना को मौलाना सफ़दर हुसैन ज़ैदी ने दी सलामी
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article पीयूकैट की काउंसलिंग 5 अगस्त से शुरू
Next Article *मेरठ में पारिवारिक कलह का खूनी अंजाम, बड़े भाइयों ने की छोटे भाई और उसकी पत्नी की हत्या, बेटा जख्मी*
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up