By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला
ताज़ा ख़बरेंदेशमहाराष्ट्रराजनीति

असली Joker कौन? अभिजीत दीपके और CJP पर शिवसेना का तीखा हमला

Digital Desk - Lucknow
Last updated: September 24, 2026 5:02 pm
Digital Desk - Lucknow
2 weeks ago
Share
joker
SHARE

अपनी भाषा चुने।

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा की गई आक्रामक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। चुनाव आयोग पर सवाल उठाने के साथ-साथ CJP द्वारा शिवसेना को बीजेपी की ‘शेल कंपनी’ कहे जाने पर शिवसेना बुरी तरह भड़क गई है। पार्टी के आक्रामक नेता संजय निरुपम ने CJP और अभिजीत दीपके पर सीधा पलटवार करते हुए उन्हें राजनीति के नए ‘Joker’ करार दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान CJP ने शिवसेना की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया था कि पार्टी ने उस जनता और जनादेश के साथ गद्दारी की है जिसका सालों-साल खाया। CJP ने कटाक्ष किया कि जिन लोगों के दम पर राजनीति चमकाई गई, उन्हीं को धोखा देकर विधायक और सांसद चुराए गए और रातों-रात पाला बदलकर सरकार बना ली गई। इसी बात पर पलटवार करते हुए संजय निरुपम ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया।

यह भी पढ़ें: CJP Press Conference: 48 घंटे का अल्टीमेटम, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान

संजय निरुपम ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत की राजनीति में आए इन नए जोकरों को हम बताना चाहेंगे कि शिवसेना किसी की शेल कंपनी या प्रॉक्सी पार्टी नहीं है, बल्कि बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर काम करने वाला संगठन है।” अपनी पार्टी के बचाव में आंकड़े गिनाते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने पार्टी को 60 विधायक, 7 सांसद और 1000 से ज्यादा नगरसेवक दिए हैं, और इतना जनसमर्थन किसी सौदेबाजी वाली कंपनी को नहीं मिलता।

निरुपम ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व का हवाला देते हुए तंज कसा कि ऐसा अगाध विश्वास हासिल करने के लिए इन “जोकरों” को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि CJP जिन नेताओं के लिए आंसू बहा रही है, उन्हें महाराष्ट्र की जनता उनके निकम्मेपन के चलते पहले ही नकार चुकी है।

एक तरफ जहां CJP लगातार गद्दारी, विधायक चुराने और जनादेश के चीरहरण जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर शिवसेना को कटघरे में खड़ा कर रही है, वहीं शिवसेना के इस आक्रामक जवाब ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में दोनों दलों के बीच का यह सियासी टकराव और अधिक खतरनाक रूप लेने वाला है।

You Might Also Like

AI और आपकी नौकरी: क्या सिर्फ तकनीक के बहाने आपको निकाला जा सकता है? चीन की अदालत ने तय किए नए नियम
रमेश मिश्रा ने दिल्ली में चलाई साइकिल, मोटापा मुक्त भारत का संदेश
बदलापुर नगर के विकास हेतु 18 करोड़ 42 लाख का बजट पास
श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एडवोकेट विके दुबे सम्मानित
छत्तीसगढ़ में 26 नक्सलियों का एनकाउंटर
TAGGED:cecCjpecigyanesh kumarjokerrahul gandhishivsena
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
Next Article एसआईआर विवाद, 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटने और चुनाव आयोग पर उठते सवालों को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • केडीआर फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • पूर्वांचल के विकास पुरुष पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह की मनाई गई जयंती
  • सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम: “अघोषित इमरजेंसी” में हिरासत वाले रविवार तक नहीं छोड़े गए तो फिर अनशन
  • “हम सबको गिरफ्तार कर लो”: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चुनौती दी, कहा विपक्ष पीछे नहीं हटेगा
  • “देश की सत्ता संसद से चलेगी, सड़कों से नहीं”: भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up