जौनपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, थाना स्तर की लापरवाही समेत कई मामलों में फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं।
एसपी ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान ही पुलिस प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसुनवाई में कई पीड़ितों को मौके पर ही समाधान का भरोसा दिलाया गया।
कार्यक्रम की निगरानी एडीजी जोन वाराणसी व यूपी पुलिस द्वारा भी की जा रही है।

