By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: सांसद इकरा के समर्थन में मछलीशहर विधायक ने ट्विटर पर उठाई आवाज, कहा— लोकतंत्र को कमजोर कर रही है भाजपा सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > सांसद इकरा के समर्थन में मछलीशहर विधायक ने ट्विटर पर उठाई आवाज, कहा— लोकतंत्र को कमजोर कर रही है भाजपा सरकार
उत्तर प्रदेशराज्य

सांसद इकरा के समर्थन में मछलीशहर विधायक ने ट्विटर पर उठाई आवाज, कहा— लोकतंत्र को कमजोर कर रही है भाजपा सरकार

Omkar Tripathi
Last updated: July 17, 2025 10:27 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
सांसद इकरा के समर्थन में मछलीशहर विधायक ने ट्विटर पर उठाई आवाज, कहा— लोकतंत्र को कमजोर कर रही है भाजपा सरकार
SHARE

अपनी भाषा चुने।

शिवेंद्र सिंह (अखंड राष्ट्र)

जौनपुर (मछलीशहर) | सांसद इकरा हसन के साथ एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बीते दिनों की गई अभद्रता को लेकर अब सियासत दिखने लगी है। इस पूरे मामले को लेकर मछलीशहर विधायक डॉ. रागनी सोनकर ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर न सिर्फ इकरा हसन के प्रति समर्थन जताया, बल्कि भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का गंभीर आरोप भी लगाया। विधायक ने अपने ट्वीट में लिखा कि भारत के संविधान और लोकतांत्रिक स्तंभों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अधिकारी लगातार जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रहे हैं और भाजपा सरकार इस प्रवृत्ति को खुलकर बढ़ावा दे रही है। यह स्थिति न सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए अपमानजनक है, बल्कि सीधे-सीधे जनता की आवाज को दबाने की साजिश भी है।

        विधायक ने लिखा कि चाहे ADM द्वारा सांसद से अभद्रता हो या जिलाधिकारियों द्वारा दिशा बैठक जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में विधायकों और सांसदों की उपेक्षा की जाती हो, यह सब एक खतरनाक परिपाटी का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि, अधिकारी आज इतने घमंड में चूर हैं कि वे जनप्रतिनिधियों के फोन तक उठाना जरूरी नहीं समझते, उनके कार्यों को टालते हैं और अहंकार में अपने आप को सर्वोपरि मानने लगे हैं। यह मानसिकता लोकतंत्र के लिए घातक है और भाजपा शासन इस अहंकारी व्यवस्था को बढ़ावा दे रहा है।

सांसद इकरा हसन के प्रति सहानुभूति और समर्थन व्यक्त करते हुए विधायक ने उन्हें देश की बेटियों की आवाज बताया। उन्होंने कहा कि, इकरा हसन केवल एक महिला सांसद नहीं, बल्कि वे उन तमाम आवाजों की प्रतीक हैं जो अन्याय के खिलाफ खड़ी होती हैं। उनके साथ किया गया व्यवहार हर उस बेटी का अपमान है जो अपने अधिकारों के लिए लड़ना जानती है। विधायक ने ट्वीट में यह भी कहा कि हम इस संघर्ष में इकरा हसन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। भाजपा सरकार जितना दबाव बनाए, लेकिन हम लोकतंत्र और जनप्रतिनिधियों की गरिमा के लिए लड़ते रहेंगे। अंत में उन्होंने जनता से भी आह्वान किया कि, इस अपमान का जवाब अब आने वाले समय में दिया जाएगा। जो सरकार जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर सकती, वह संविधान का सम्मान नहीं कर सकती। जनता सब देख रही है और समय आने पर वह लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब ज़रूर देगी। मालूम हो कि, विधायक के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष जहां इस बयान को लोकतंत्र के पक्ष में बताया है, वहीं सत्ता पक्ष की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

*काबिलियत को सलाम यूपी की 102 साल की दादी इंटरनेट की नई सुपर स्टार,कभी नहीं गईं स्कूल,आज 15 मिलियन से अधिक व्यूवर्स।*
*करणी सेना ने हिन्दू धर्म के खिलाफ हुई टिप्पणी पर जताई नाराजगी*
पीलीभीत: आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल
जौनपुर में याचिकाकर्ता को धमकाना पड़ा मुंगरा थानाप्रभारी सहित एक सब इंस्पेक्टर और दो आरक्षी को भारी 
बीजेपी की ताकत, प्रभाव और लोकप्रियता बढ़ाने में उभामो का महत्वपूर्ण योगदान – कृपाशंकर सिंह
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article एटा: बस स्टैंड पर दिनदहाड़े युवक के अपहरण और मारपीट की घटना, CCTV फुटेज वायरल एटा: बस स्टैंड पर दिनदहाड़े युवक के अपहरण और मारपीट की घटना, CCTV फुटेज वायरल
Next Article एसपी कार्यालय में जनसुनवाई, शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई के निर्देश एसपी कार्यालय में जनसुनवाई, शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई के निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • धनबाद के स्कूलों में मध्याह्न भोजन के राशन पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • सस्ते डिस्पोजल के झांसे में 2.5 लाख की लूट: एडीसीपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में 24 घंटे में 3 बदमाश गिरफ्तार, 1.92 लाख बरामद
  • दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम बनी प्रेरणा, नीट में शानदार सफलता पर उपायुक्त ने किया सम्मानित
  • लोकतंत्र का शवदाह: 18 जुलाई वो काला दिन और तानाशाही का चरम अहंकार!
  • Delhi जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक के अनशन में पहुंचे पवन खेड़ा और अरविंद केजरीवाल, बोले मोदी को.. .

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up