मेला महासमिति अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने सीओ व एसएचओ को सौंपा ज्ञापन
सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- ऐतिहासिक भरत मिलाप और मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान चौकियों और झांकियों के सुचारू रूप से निकलने के लिए भरत मिलाप रोशनी मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने सीओ प्रतिमा वर्मा और प्रभारी निरीक्षक के के सिंह को ज्ञापन सौंपा।

आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने बताया कि जौनपुर मार्ग पर लगे डिवाइडर के कारण सड़क की चौड़ाई केवल 8 से 10 फीट हो गई है, जिससे चौकियों और डीजे के निकलने में अवरोध उत्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि चौकियों पर लाइटिंग सजावट की जाती है और डीजे की चौड़ाई लगभग 12 से 14 फीट होती है, जिससे डिवाइडर के कारण निकलना मुश्किल होगा। भरत मिलाप मेला में डेढ़ दर्जन से अधिक चौकियां और डीजे निकलती हैं, जबकि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में सौ से अधिक मां की प्रतिमाएं शामिल होती हैं। इस अवसर पर लाखों दर्शकों की भीड़ उमड़ती है।सीओ प्रतिमा वर्मा और प्रभारी निरीक्षक के के सिंह ने डिवाइडर हटवाने का आश्वासन दिया है, जिससे मेले का आयोजन सुचारू रूप से हो सके।

