By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: विधायक जमीन कब्जा विवाद – पीड़ित ने संघ के मिथिलेश जी से लगाई न्याय की गुहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > विधायक जमीन कब्जा विवाद – पीड़ित ने संघ के मिथिलेश जी से लगाई न्याय की गुहार
उत्तर प्रदेशराज्य

विधायक जमीन कब्जा विवाद – पीड़ित ने संघ के मिथिलेश जी से लगाई न्याय की गुहार

Omkar Tripathi
Last updated: September 21, 2025 10:29 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
विधायक जमीन कब्जा विवाद – पीड़ित ने संघ के मिथिलेश जी से लगाई न्याय की गुहार
SHARE

भाजपा नेताओं ने पीड़ित को संघ नेता तक पहुंचाने में की मदद

जौनपुर। शाहगंज विवादित जमीन पर हुए कब्जे का मामला दिन प्रतिदिन गरम होते जा रहा है। जिले के उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री तक न्याय की गुहार लगाने वाला पीड़ित परिवार अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक तक पहुंच गया। जहां हाथ जोड़कर अपनी जमीन को विधायक से बचाने की गुहार लगाई है। पीड़ित का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा तेज हो गई। 

बताते चलें कि पटखौली पूरेआजम गांव निवासी अकबर काजमी की जमीन का मामला आजमगढ़ रोड निवासी मो. फैजान से चल रहा था। जिसमें एक पक्ष से फैजान ने जमीन के कुछ हिस्से का बैनामा करा लिया। दोनों पक्षों के बीच मामला दीवानी न्यायालय से लेकर चकबंदी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी दौरान वर्ष 2025 में फैजान से नीलम सिंह पत्नी रमेश सिंह विधायक शाहगंज ने एक करोड़ तीस लाख रुपये में खरीदने के लिए रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया, जिसके एवज विधायक रमेश सिंह के बैंक खाते से 25 लाख रुपये भी दिए जाने का दावा किया गया। सप्ताह पूर्व उक्त जमीन पर दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने जेसीबी, ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और कब्जा किया। विरोध करने पर मारपीट के दौरान पहुंची पुलिस ने ने दोनों पक्षों के सात लोगों को शांतिभंग में पाबंद करते हुए देर शाम चालान भेजा। लकिन पुलिस ने जेसीबी, ट्रैक्टर और भीड़ को हटाना उचित नहीं समझा और जमीन पर कब्जा हो गया। 

पीड़ित परिवार सप्ताह से अधिकारियों की चौखट पर न्याय के लिए परिक्रमा करता रहा, लेकिन उसकी तहरीर पर मुकदमा न लिखकर कोतवाली पुलिस ने अपने उप निरीक्षक की तहरीर पर दोनों पक्षों को आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज किया। सूत्रों की माने तो हर जगह से गुहार लगाकर थकने के बाद पीड़ित ने भाजपा के कुछ लोगों की सलाह पर संघ के जिम्मेदारों से मिलने और न्याय मांगने की सलाह पर अमल करते हुए शनिवार की देर शाम मिलने में सफलता हासिल कर ही लिया। 

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

नगर के आजमगढ़ रोड स्थित होटल शाहगंज पैलेस पर आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक में कुछ भाजपा के किसी नेता की सूचना पर पहुंच गया। बैठक समाप्त होने पर पीड़ित खालिद काजमी ने संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश जी के समक्ष हाथ जोड़कर अपनी फरियाद सुनाते हुए विधायक रमेश सिंह से खुद को और परिवार को बचाने की अपील करते हुए न्याय की अपील की। वायरल विडियो में पीड़ित गिड़गड़ाता दिखा और संघ नेता उसे आश्वासन देते हुए सहयोगी से उसकी समस्या जानने का इशारा करते रहे। फिलहाल इस वायरल वीडियो की चर्चा करते लोग दिखाई पड़े। सबसे बड़ा सवाल यह है कि संघ के इस बैठक की सूचना पीड़ित को कैसे पहुंची जब कि पीड़ित मुस्लिम समुदाय का है संघ से उसका दूर दूर तक कोई संबंध नहीं है, जिसके कारण 

बीजेपी कार्यकर्ता और संघ के लोग इस गोपनीय बैठक में कीसी अन्य के पहुंचने पर अपनो की कारस्तानी में उलझे दिखे।

You Might Also Like

वृद्धा का चेन खींचकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने दबोचा
बेकाबू स्कॉर्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में हुई दो लोगों की मौत
Assam Election 2026: ’70 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगा विपक्ष’, अखिल गोगोई ने एग्जिट पोल को नकारा
दस्तावेज़ की कॉपी मांगने पर, युवक को बनाया बंदी
हृदयांगन की साहित्यिक यात्रा देहरादून,ऋषिकेश,हरिद्वार
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर जौनपुर रोड से डिवाइडर हटाने की मांग ऐतिहासिक भरत मिलाप को लेकर जौनपुर रोड से डिवाइडर हटाने की मांग
Next Article फार्माविज़न-2025 का सफल आयोजन ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज, इंदौर में सम्पन्न फार्माविज़न-2025 का सफल आयोजन ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल कॉलेज, इंदौर में सम्पन्न
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up