By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार –
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार –
उत्तर प्रदेशराज्य

मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार –

Salman Raza
Last updated: September 28, 2025 1:26 pm
Salman Raza
9 months ago
Share
मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार -
SHARE

व्यावसायिक लेन देन बना हत्या का कारण , सगा साला ही निकला हत्यारोपी

सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने बीते 13 सितम्बर की देर शाम दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफतार करते हुए हत्याकांड का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो अदद मोबाइल फोन के साथ ही दो अभियुक्तों के पास से 740 रूपए बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में प्रेस को जारी विज्ञप्ति में थाना प्रभारी निरीक्षक के के सिंह ने बताया है कि बीते 13 सितम्बर 2025 की शाम लगभग साढ़े आठ बजे मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मझगवां चंदौकी गांव निवासी शाहजहां (60 वर्ष) व उनके छोटे भाई जहांगीर (45 वर्ष) की रामनगर गांव के निकट उस समय गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी जब वह मुंगराबादशाहपुर नगर में अपने परिचितों को शादी का कार्ड वितरित कर घर वापस लौट रहे थे। पीड़ित आफताब आलम पुत्र शाहजहां की तहरीर के आधार पर मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने अपराध संख्या 227/2025 पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक के के सिंह ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक डा० कौस्तुभ के निर्देश पर एसपीआरए आतिश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा के कुशल नेतृत्व में मुखबिर खास की सूचना पर घटना की साजिश रचने वाले 3 अभियुक्तों को शनिवार की अल सुबह लगभग साढ़े पांच बजे तरहठी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम पता टुन्ने उर्फ मो० कलीम पुत्र स्व० मो० इस्लाम निवासी कुमरडुबी सिल्ली बाडी, अली मुहल्ला थाना चिरकुँडा जनपद धनवाद, इन्तखाब उल मुख्तार पुत्र कफील अहमद निवासी विसरेखी थाना घोरावल जनपद सोनभद्र व सच्चे उर्फ मुअज्जम पुत्र स्व० अकबाल अहमद निवासी रामनगर थाना मुंगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने कहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त टुन्ने उर्फ मो० कलीम ने पूछताछ में बताया कि मृतक जहांगीर व शाहजहां मेरे कारोबार का पैसा हड़प लिए थे जब में मांगा था तो मेरे घर में घुसकर तोड़फोड़ कर मेरी मां को मारे पीटे और मेरी बेइज्जती की तथा पैसा भी नहीं लौटाये इसी का बदला लेने के लिए मैंने इस हत्या की साजिश रचा था। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त टुन्ने उर्फ मो० कलीम मृतक शाहजहाँ का सगा साला है। अभियुक्त इन्तखाब उल मुख्तार ने पूछताछ करने पर बताया कि जिला कारागार जौनपुर में बन्द कैदी सोनु उर्फ सिराज मेरे मामा है। मेरे मामा मेरे नाम का मोबाइल नम्बर लेकर जेल में चलाते थे। जेल से ही साजिश एवं रंगदारी का पैसा मेरे खाते भेजवाते थे मै उसी पैसे से उनके बाहर के काम को देखता था। इस हत्या की साजिश 26 अप्रैल 2025 को जिला जेल जौनपुर में रची गयी थी। उस दिन मैं भी जेल में मौजूद था। यह हत्या भाड़े के शूटर से मेरे मामा ने कराई है। मेरे मामा पहले आसनसोल में इन्ही लोगो के साथ काम करते थे। अभियुक्त सच्चे उर्फ मुअज्जम ने पूछ ताछ करने पर बताया कि शहजाद मेरा दोस्त है, शहजाद से मृतक जहांगीर और शाहजहां का कारोबार के पैसों के लेन देन एवं जमीन को लेकर विवाद था। जहांगीर पहले मुझे भी मेरा हिस्सा देते थे। बाद में देना बन्द कर दिये थे। इसलिए मैंने इनके हत्या के साजिश को रचा था। सच्चे ने बताया कि इससे पहले जहांगीर को मारने के लिए मुम्बई में एक महीने तक सूटरो ने पीछा किया था परन्तु सन्देह होने पर जहांगीर घर से बाहर निकलना बन्द कर दिया था। जहांगीर मेरे साथ भी धोखा किये थे। इसीलिए मैने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस को तीनों अभियुक्तों की जामा तलाशी में दो अदद मोबाइल फोन एवं 740 रुपए नगदी बरामद हुए । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक के० के० सिंह उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी सतहरिया गंगा सागर मिश्र हे)०का० राकेश यादव का0 पंकज मिश्रा का0 संदीप यादव द्वितीय का0 जितेन्द्र यादव प्रथम थाना का0 राकेश मणि शामिल रहे।

You Might Also Like

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने आरोपों को बताया निराधार और अनर्गल 
जौनपुर में सड़को की हालत जर जर
सावन महीने के प्रथम दिन सोमवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने किया वृक्षारोपण
हूँ मुक्त फिर भी कहानी संग्रह का विमोचन एवं परिचर्चा सम्पन्न
नागरिकों के बैठने की सुविधा के लिए आगे आए प्रकाश सुर्वे
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article विधायक रमेश सिंह की लुटिया डुबोने में लगे उनके अपनी ही सरकार के लोग! विधायक रमेश सिंह की लुटिया डुबोने में लगे उनके अपनी ही सरकार के लोग!
Next Article छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने व नकदी छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने व नकदी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up