By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद

Digital Desk - Lucknow
Last updated: June 15, 2026 12:08 am
Digital Desk - Lucknow
23 hours ago
Share
सर्वजन हित पार्टी
SHARE
लखनऊ: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी द्वारा आज यहाँ राजभवन के निकट स्थित विट्ठलेश्वैया प्रेक्षागृह में “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पदाधिकारी बैठक” का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं पार्टी सदस्यों ने भारी उत्साह के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम नारायण चौबे तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रविंद नारायण सिंह (काशी सिंह) ने की, जबकि संचालन एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक पाण्डेय द्वारा किया गया। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने, बूथ स्तर पर संरचना विकसित करने तथा जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम नारायण चौबे ने कहा कि अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी समाज के सभी वर्गों के सम्मान, विकास और सहभागिता के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाएँ और जनता की समस्याओं को पार्टी मंच तक पहुँचाएँ।
प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक पाण्डेय ने कहा कि पार्टी का संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है और आने वाले समय में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समर्पण, अनुशासन और सक्रिय जनसंपर्क पर विशेष बल दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को गाँव-गाँव और वार्ड-वार्ड तक पहुँचाया जाएगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में पार्टी को स्थापित किया जाएगा। साथ ही संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर, सदस्यता अभियान और जनसमस्याओं के समाधान हेतु विशेष कार्यक्रम चलाने का निर्णय भी लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने “मिशन 2027” को सफल बनाने का संकल्प लिया। उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक एकजुटता से परिपूर्ण इस सम्मेलन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरते हुए आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए स्पष्ट दिशा प्रदान की।

You Might Also Like

धर्मादेवी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा वृद्धा आश्रम में बांटे गए कम्बल
छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने व नकदी
एक साल बाद भी नही नसीब छत महिला बच्चों के साथ खुले मे रहने को मजबूर
बड़ा ही हैरत-अंगेज है….!
X उपयोगकर्ताओं ने मंच की वर्षगांठ मनाई
TAGGED:ddnewsddnewsuplucknowLucknow Newsnewssamacharसर्वजन हित पार्टी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article पुलिस अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश पुलिस का चमत्कार, 99 मुकदमे वाले एक लाख के इनामी बदमाश को सेटिंग से किया गिरफ्तार !
  • जौनपुर का सरपतहां पुलिस थाना जनपद की शान, 123 साल पुरानी इमारत बनी वीरानगी में पहचान

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up