पाकिस्तान के डिप्टी पीएम ने कहा- भारत से हमने सीजफायर का अनुरोध किया था.
नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले से हम सहम गए थे- इसाक डार
सीजफायर के लिए भारत के साथ वार्ता में सउदी प्रिंस की भूमिका- पाक के डिप्टी पीएम
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इसाक डार का कहना है कि नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले के बाद हमारी सरकार ने लड़ाई से पीछे हटने का फैसला किया. हमने सऊदी प्रिंस से टेलीफोन पर बात की और उन्हें बताया कि पाकिस्तान तुरंत सीजफायर के लिए तैयार है.
हमारे अनुरोध पर सऊदी प्रिंस ने कहा कि ठीक है, मैं भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात करता हूं. नूर खान एयरबेस पर भारत के हमले से हम सहम गए थे.
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ने ज़िओ टीवी के एडिटर-इन-चीफ हामिद मीर से बातचीत में कहा कि हमने सीजफायर के लिए सऊदी प्रिंस से भारत से बात करने का अनुरोध किया था. सऊदी प्रिंस ने एस. जयशंकर से बात की और हमारे अनुरोध को भारत के सामने रखा. भारत से सीजफायर का अनुरोध हमने किया था. सीजफायर में सऊदी प्रिंस के अलावा किसी और की कोई भूमिका नहीं है.
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री के बयान से भारत पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर का सच दुनिया के सामने आ गया है. भारतीय प्रधानमंत्री का बयान पूरी तरह सच है कि पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत ने सीजफायर का फैसला किया. सीजफायर के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प झूठ बोल रहे हैं. सीजफायर में ट्रम्प की कोई भूमिका नहीं है।

