मुंबई। मांटुगा पूर्व स्थित श्रीमती एम.एम.पी.शाह महिला महाविद्यालय के विसनजी रावजी सभागृह में श्री सनातन धर्म हायस्कूल एंड ज्यूनियर कालेज की प्रधानाचार्या मंजू गाडी को शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान हेतु शाल ,श्रीफल और सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक उदयभान सिंह सहित दादर, माटुंगा, सायन, वडाला एरिया के 25 शिक्षकों एवं एस.एस.सी.(10 वीं क्लास) के 17 स्कूल के टॉपर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सायन क्लब के प्रेसिडेंट डॉ. भरत पाठक ने मुख्य अतिथि लायंस क्लब के पास्ट डिस्ट्रिक गवर्नर लायन नेविल मेहता, लायन दारा पटेल, लायन फिरोज कार्टज , कल्पना सिंह, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया। उषा नलिन संपत, रीटा अतुल संघवी ने कार्यक्रम का संचालन किया। सेक्रेटरी चेतना झवेरी ने आभार प्रदर्शित किया।
प्रधानाचार्या मंजू गाडी का लायंस क्लब ने किया सम्मान

अपनी भाषा चुने।
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
