कल्याण: कल्याण भारत स्काउट गाइड संस्था के चुनाव में संस्था के अध्यक्ष पद पर डॉ विजय पंडित का चुनाव निर्विरोध हुवा।ज्ञातव्य है कि इस संस्था में कल्याण के विभिन्न विद्यालयों के 14 हजार विद्यार्थी जुड़े हुये हैं।
संस्था के कार्याध्यक्ष पद पर श्री सपकाले सर भारी मतों से विजयी हुए। चुनी हुई कार्यकरिणी समिति बहुत शीघ्र ही बाकी पदों का मनोनयन करेगी, ऐसा संस्था के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ विजय पंडित ने घोसित किया।
ज्ञातव्य है कि पिछले एक दशकों से डॉ विजय पंडित इस संस्था के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे हैं।समाज के विभिन्न क्षेत्रों से डॉ विजय पंडित को संस्था के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने पर बधाइयां मिल रही है।

