By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ग्राम्य विकास विभाग ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > ग्राम्य विकास विभाग ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला
उत्तर प्रदेशराज्य

ग्राम्य विकास विभाग ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला

Omkar Tripathi
Last updated: May 30, 2025 5:56 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
ग्राम्य विकास विभाग ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला
SHARE

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किया विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण, 400 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

जौनपुर : कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में गुरुवार को ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार ओम प्रकाश यादव द्वारा मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को बुके, शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो, मनरेगा योजना के तहत 5 लाभार्थियों और श्रम विभाग के 5 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित 3 महिलाओं को आवास की चाबियां सौंपी गईं।

आर्थिक सहायता व पर्यावरणीय पहल

इस मौके पर वन विभाग द्वारा 300 महिलाओं को सहजन के पौधे वितरित किए गए, ताकि महिलाएं स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को कुल ₹1.14 करोड़ का रिवॉल्विंग फंड और ₹4.50 करोड़ का सामुदायिक निवेश कोष (CIF) का डेमो चेक राज्यमंत्री गिरीश यादव और जिलाधिकारी द्वारा सौंपा गया।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं से आह्वान किया कि वे अजीविका मिशन के समूहों से जुड़कर आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने बी.सी. सखी, विद्युत सखी, आजीविका सखी और बैंक सखियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि ये महिलाएं आज की बदलती ग्रामीण तस्वीर की प्रतीक बन चुकी हैं।

बीमा योजनाओं की जानकारी

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने समूह की महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण में एन.आर.एल.एम. का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन उपायुक्त स्वतः रोजगार ओम प्रकाश यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों व विशिष्टजनों का आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:

इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, सहायक श्रमायुक्त, क्षेत्रीय वन अधिकारी, एन.आर.एल.एम. के जिला व ब्लॉक मिशन प्रबंधक, तथा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं के करीब 400 प्रतिभागी व अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह कार्यशाला न केवल महिलाओं को योजनाओं से जोड़ने की दिशा में सार्थक प्रयास थी, बल्कि इससे यह संदेश भी गया कि राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अलका वर्मा के सम्मान में कविगोष्ठी संपन्न 
नव वर्ष के उपलक्ष में कल्याण के 40 आदिवासी परिवारों को दी गई मदद
तरुण ढंड बने वसई ब्रांच ऑफ डब्लूआईआरसी ऑफ आईसीएआई के अध्यक्ष
श्रीकृष्णा भवन के लिए सिंगुलपुर में हुआ भूमिपूजन, शिक्षा और सेवा का केंद्र बनेगा श्रीकृष्णा भवन: कमलेश
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति का सदस्य बने डॉ मनोज दुबे
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article वेब की दुनिया में मजबूती से खड़ी है हिन्दी पत्रकारिता: डॉ. धनन्जय
Next Article जौनपुर को सम्पूर्ण विकसित और प्रदेश की युवा - खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फ़लक पर लाना मेरा संकल्प: गिरीश चंद्र यादव जौनपुर को सम्पूर्ण विकसित और प्रदेश की युवा – खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फ़लक पर लाना मेरा संकल्प: गिरीश चंद्र यादव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up