*सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)*
*मुंगराबादशाहपुर/जौनपुर।* मुंगरा बादशाहपुर में कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारत वीर सपूतों के सम्मान में बुधवार को नगर के बहोरिकपुर मोहल्ले में स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी स्वामी मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ वर्दी ग्रुप पूर्व सैनिक संगठन के संयोजकत्व में पदयात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई पदयात्रा नगर के नई बाजार, मोहल्ला गुडहाई, मोहल्ला कटरा, नईगंज, साहबगंज होते हुए बैंक रोड पर पहुंच कर समाप्त हो गया। पदयात्रा में मुख्य रूप से बतौर मुख्य अतिथि बाजीराव पेशवा के प्रपौत्र प्रभाकर नारायण राव पेशवा, कमांडो अरुण गौतम के साथ ही साथ में सवर्ण आर्मी की प्रदेश सचिव जूही तिवारी, अलका पाण्डेय, वंदना पटेल, अर्चना शुक्ला, राजकुमारी मिश्रा, देवराज पाण्डेय शीतला प्रसाद पाण्डेय अशोक सरोज राम आधार सरोज उमाशंकर शास्त्री दिनेश सिंह कृपा शंकर उपाध्याय आनंद तिवारी आर पी शुक्ला अमन गुप्ता देवी प्रसाद गुप्ता राजीव सिंह केतन तिवारी प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे।

