By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर का आम सभा व चुनावी कार्यक्रम संपन्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर का आम सभा व चुनावी कार्यक्रम संपन्न
उत्तर प्रदेशराज्य

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर का आम सभा व चुनावी कार्यक्रम संपन्न

Omkar Tripathi
Last updated: May 17, 2025 5:14 pm
Omkar Tripathi
9 months ago
Share
SHARE

जौनपुर, केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर की आम सभा एवं पांच वर्षीय चुनावी कार्यक्रम का भव्य आयोजन बदलापुर पड़ाव स्थित अकबर पैलेस में संपन्न हुआ। एक महीने तक चली चुनावी प्रक्रिया के बाद नव निर्वाचित एवं मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा और शपथ ग्रहण के साथ चुनाव कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य चुनाव अधिकारी अरुण त्रिपाठी ने चुनाव परिणामों की घोषणा की, जबकि सह चुनाव अधिकारी संजीव कुमार सिंह और मो. असीम ने विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर ओ.सी.डी. उत्तर प्रदेश के महामंत्री सुधीर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र सौंपा और सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अपने 41 वर्षों के महामंत्रित्व काल को याद किया। वहीं, नवनिर्वाचित महामंत्री बंशीधर मौर्य से विमर्श कर उन्होंने कई मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित कर शपथ दिलाई गई।

मंच से ओ.सी.डी. यूपी के पीआरओ योगेंद्र नाथ दुबे, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह और मंडल अध्यक्ष संजय सिंह ने संस्था की चुनावी प्रक्रिया की सराहना करते हुए नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं। सुधीर अग्रवाल ने अपने संबोधन में “अपना व्यवसाय अपनों के साथ” नारे को दोहराते हुए सही व्यवसायिक प्रक्रिया अपनाने की अपील की ताकि गलत दवाओं की रोकथाम हो सके।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद ने किया, जिन्होंने अपने तीन सत्रों के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा करते हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। सभा का समापन अध्यक्ष दिवाकर सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने सभी सदस्यों को भोजन के उपरांत Mankind Pharma की ओर से प्रदत्त दवा किट और उपहार प्राप्त करने का आग्रह किया।

निर्वाचित पदाधिकारीगण:

अध्यक्ष: दिवाकर सिंह

महामंत्री: बंशीधर मौर्य

कोषाध्यक्ष: श्याम सिंह

संगठन मंत्री: प्रशांत कुमार मौर्य

उपाध्यक्ष: विनोद कुमार रावत, आशुतोष सिंह, आनंद कुमार साहू, विकास कुमार गुप्ता, कमल कुमार अग्रवाल

सहमंत्री: महेश प्रसाद पांडेय, अनिल कुमार, प्रशांत सिंह, नीतीश कुमार श्रीवास्तव, श्याम कुमार गुप्ता

आय-व्यय निरीक्षक: सुनील कुमार गुप्ता

पीआरओ: अवधेश्वर प्रसाद केसरवानी

मनोनीत पदाधिकारीगण:

चेयरमैन: शकील अहमद

कार्यवाहक अध्यक्ष: संजीव कुमार सिंह

कार्यवाहक महामंत्री: अखिलेश कुमार श्रीवास्तव

चेयरमैन एक्शन कमेटी: मो. असीम

कन्वीनर (सर्जिकल): अमित कुमार पांडेय

कन्वीनर (होलसेल): दीपक कुमार श्रीवास्तव

कन्वीनर (रिटेल): रियाल आलम खां

कन्वीनर (जेनेरिक): धर्मेंद्र कुमार स्वर्णकार

कन्वीनर (वेटनरी): विनय कुमार गुप्ता

मीडिया प्रभारी: अखिलेश प्रजापति

संयोजक: राम कृपाल जायसवाल

ऑफिस सेक्रेटरी: राकेश प्रताप सिंह।

एक शाम माँ के नाम काव्य सभा संपन्न
मुंबई में मनाया गया मार्टिन रॉड्रिग्स का जन्मदिन
एटा में पुलिस के मेल जोल से चल रहा सट्टे का खेल, करोडों का कारोबार पुलिस की लाखों की महीनेदारी, जिम्मेदार मौन
पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
नरेंद्र मोदी सरकार की वैश्विक कूटनीतिक पहल
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नवीन सब्जी मण्डी पर खड़ी की गई बाइक हुई चोरी, मुकदमा दर्ज
Next Article मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज में हुआ वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up