चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना के शीतला चौकियां स्थित नवीन सब्जी मंडी स्थल से एक बाइक चोरी के मामले में थाना पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के धरनीपुर रानीपुर गांव निवासी आनन्द यादव एक सप्ताह पहले एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिये शीतला चौकिया स्थित नवीन सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आया था। बाइक खड़ी कर वह सब्जी खरीदने चला गया। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर शुक्रवार को चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच में गई है।
नवीन सब्जी मण्डी पर खड़ी की गई बाइक हुई चोरी, मुकदमा दर्ज
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
