शिवा जी दुबे केवल सिंघम ही नही अच्छे गायक भी भजन गाकर श्रोताओं की लूटी वाहवाही
प्रभाकर त्रिपाठी(अखंड राष्ट्र)
लखीमपुर.. जनपद खीरी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्राधिकारी मितौली जितेंद्र सिंह परिहार एवं कोतवाली मितौली मे तैनात कोतवाली प्रभारी शिवा जी दुबे उर्फ सिंघम के नाम से पहचाने जाने वाले एक स्पेक्टर ही नहीं बल्कि अच्छे गायक भी है। उन्हीं की देखरेख मे कोतवाली मितौली परिसर मे श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम बडी़ ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमे भक्ति महौल को और अधिक जीवंत बनाने के लिए अमित एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहन भजन,गीत,कीर्तन गाये गये। उन्हीं लोगो के बीच मे एक हीरे की तरह चमक रखने वाले कोतवाल शिवा जी दुबे ने बहुत ही प्यारा भजन हर नाम नही तो जीना क्या गाकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम मे आये हुए सभी अतिथि बन्धुओं,व पत्रकार मित्रों एवं जनता जनार्दन, और ,पुलिस स्टाफ को मनमुग्ध कर दिया ।इस खुशी के अवसर पर (कृष्ण जन्मोत्सव) कार्यक्रम में आये सभी अतिथि बन्धुओ ने भण्डारे का प्रसाद पाया इस मौके पर कोतवाल शिवाजी दुबे ने आये हुए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। साथ ही सहायक पुलिस स्टाफ भी स्वागत सतकार बराबर लगे रहे।

