By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: न्याय मिलने के बाद केक काटकर जश्न मनाते हुए केराकत के पत्रकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > न्याय मिलने के बाद केक काटकर जश्न मनाते हुए केराकत के पत्रकार
उत्तर प्रदेशराज्य

न्याय मिलने के बाद केक काटकर जश्न मनाते हुए केराकत के पत्रकार

Omkar Tripathi
Last updated: May 21, 2025 5:39 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
न्याय मिलने के बाद केक काटकर जश्न मनाते हुए केराकत के पत्रकार
SHARE

अपनी भाषा चुने।

 केराकत, जौनपुर – पत्रकारों की आवाज़ को दबाने के लिए दायर किया गया फर्जी मुकदमा आखिरकार न्याय की कसौटी पर खरा नहीं उतर सका। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो साल पुराने उस विवादास्पद मुकदमे को खारिज कर दिया है, जिसमें गौशाला की अव्यवस्था पर खबर छापने वाले चार पत्रकारों – पंकज, आदर्श, अरविंद और विनोद – के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एफआईआर पुलिस व प्रशासन की द्वेषपूर्ण मानसिकता का नतीजा थी, न कि किसी वैधानिक अपराध का।

गौरतलब है कि 24 मार्च 2023 को पेसारा गांव की एक जर्जर गौशाला की बदहाली को लेकर प्रकाशित समाचार से बौखलाए ग्राम प्रधान ने अधिकारियों की मिलीभगत से केराकत थाने में पत्रकारों के खिलाफ वसूली व एससी-एसटी एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित पत्रकारों ने जब उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, तो उन्हें अनसुना कर दिया गया।

अंततः पत्रकारों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका (संख्या 2569/2024) दाखिल की, जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने न सिर्फ गिरफ्तारी पर रोक लगाई, बल्कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संपूर्ण एफआईआर को खारिज करने का आदेश भी दे दिया। कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि प्राथमिकी का उद्देश्य सिर्फ पत्रकारों को प्रताड़ित करना था।

एससी-एसटी विशेष न्यायालय ने भी की कार्रवाई निरस्त

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

हाईकोर्ट के निर्णय के अनुपालन में विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण न्यायालय ने मुकदमे की संपूर्ण दांडिक कार्यवाही को रद्द कर दिया।

भारतीय प्रेस परिषद और पत्रकार समाज की एकजुटता

मामले ने पत्रकारिता जगत को झकझोर दिया था। पत्रकारों ने डीएम की प्रेस वार्ता का बहिष्कार किया, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। भारतीय प्रेस परिषद ने भी स्वतः संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस विभाग को कड़ी टिप्पणी के साथ पत्र भेजा था, जिसमें कहा गया कि यह मुकदमा पत्रकारों को डराने-धमकाने के उद्देश्य से दर्ज किया गया प्रतीत होता है।

“न्यायपालिका और संविधान पर रहा अटूट विश्वास” – विनोद कुमार

पीड़ित पत्रकार विनोद कुमार ने बताया, “मैं दलित हूं, इसके बावजूद मुझे गैर-दलित दिखाकर एससी-एसटी एक्ट में फंसाया गया। आर्थिक तंगी और मानसिक उत्पीड़न के बावजूद मुझे न्यायपालिका और बाबा साहब के संविधान पर पूरा भरोसा था। अंततः न्याय मिला और अब मैं अधिकारियों के खिलाफ मानहानि व अन्य कार्रवाई की तैयारी में हूं, ताकि किसी और पत्रकार को ऐसी पीड़ा न झेलनी पड़े।

You Might Also Like

बिजली बिल बकाया था तो काट दिया यूनियन बैंक का ही कनेक्शन 
अपराध शाखा क्रमांक 3 पुलिस ने 8 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
सहायक कुलसचिव सरला यादव ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कार्यभार संभाला
सड़क दुर्घटनाओं में युवक व महिला की गई जान, चार गंभीर घायल
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश का भी हो विकास: डॉ द्रिगेश यादव
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article भव्य समर कैंप का हुआ शुभारंभ, बीएसए ने किया उद्घाटन भव्य समर कैंप का हुआ शुभारंभ, बीएसए ने किया उद्घाटन
Next Article शारदा इंस्टीट्यूट लखनऊ में सम्पन्न हुई बैठक, शिक्षकों में खुशी की लहर शारदा इंस्टीट्यूट लखनऊ में सम्पन्न हुई बैठक, शिक्षकों में खुशी की लहर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Operation Sindoor के शहीदों पर संसद में बोला झूठ? 1 साल तक शहादत छुपाने के पीछे की गंदी राजनीति पर विपक्ष का आक्रोश
  • Dulha Murder Case: अदालतें बंद कर दो? दूल्हा हत्याकांड में बहन की ‘एनकाउंटर जस्टिस’ की जिद पर सवाल
  • SIR 2026 को सफल बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ हुई अहम बैठक, सभी बूथों पर BLA-2 नियुक्त करने का निर्देश
  • नदी किनारे अवैध खनन और ओबी डंपिंग पर सख्त कार्रवाई, सीओ व थाना प्रभारी होंगे जवाबदेह : उपायुक्त
  • दो बूंद जिंदगी की पिलाकर आने वाली पीढ़ी को करें पोलियो से सुरक्षित : सिविल सर्जन

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up