जौनपुर । सिंगरामऊ स्थित माटी महल फैमिली रेस्टोरेंट पर रविवार को “साथी हाथ बढ़ाना” नाम से एक विशेष क्रिएटर्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जौनपुर एवं सुल्तानपुर के सोशल मीडिया क्रिएटर्स तथा जौनपुर के चर्चित पत्रकारों को एक मंच पर लाकर आपसी परिचय, संवाद, सहयोग और साथ मिलकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम के स्पॉन्सर माटी महल फैमिली रेस्टोरेंट, एनएच निकट सिंगरामऊ रहे, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी SiZViK | Digital Advertising Agency ने निभाई। आयोजन के दौरान सोशल मीडिया के क्षेत्र में कार्य कर रहे क्रिएटर्स एवं पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और डिजिटल मीडिया के बदलते स्वरूप पर विचार-विमर्श किया।
क्रिएटर्स मीट में शिवेंद्र प्रताप सिंह, मो. फरहान, नितेश यादव, आलोक विश्वकर्मा, नीलेश तिवारी, रजत राय,मांशी सिंह, वंशिका मिश्रा, प्रभात यादव, अभिषेक पांडे, अखिलेश, हर्षिता, भूमि, प्रियांशी तथा अमित पाण्डेय (संपादक) सहित बड़ी संख्या में क्रिएटर्स, पत्रकार एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।आयोजकों ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले लोगों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग समय की जरूरत है। ऐसे आयोजनों से एक-दूसरे की प्रतिभा, अनुभव और कार्यशैली को समझने का अवसर मिलता है तथा स्थानीय स्तर पर सकारात्मक एवं प्रभावी कंटेंट को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने “साथी हाथ बढ़ाना” की पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने की बात कही। मिल-जुलकर आगे बढ़ने और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाशने के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंत में सभी आए हुए साथियों का शिवेंद्र प्रताप सिंह ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
