खेतासराय(जौनपुर)। क्षेत्र के अलग अलग गांवों से रविवार को विभिन्न मामलों मे वांछित चल रहे तीन वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया की अब्बोपुर गांव निवासी पलट पुत्र बहादुर वही पाराकमाल गाँव निवासी विक्रम पुत्र झगडू व सम्पत पुत्र झगडू को न्यायालय से कई बार नोटिस के बाद भी हाजिर नहीं हो रहे थे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के साथ उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव, कांस्टेबल दिनेश यादव, अंकुश सिंह, शुभम त्यागी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

