By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: युवक पर जानलेवा हमला: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > युवक पर जानलेवा हमला: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

युवक पर जानलेवा हमला: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

Omkar Tripathi
Last updated: May 25, 2025 6:08 pm
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
युवक पर जानलेवा हमला: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
SHARE

अपनी भाषा चुने।

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में एक युवक पर धारदार हथियार से किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने इस गंभीर वारदात के पीछे रहे मुख्य अभियुक्तों को पहले उनके घर से और फिर एक को गांव के बाहर से गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण:

कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी अजय गौतम (32) शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे अपने घर पर था, तभी गांव के ही सूरज नामक युवक का फोन आया और उसने अजय को बाहर बुलाया। आरोप है कि कुछ दूरी पर सड़क किनारे पहले से घात लगाए बैठे सूरज, आकाश और उनके घर की दो महिलाएं — शशिकला और अंजली — ने अजय पर गाली-गलौज करते हुए पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में अजय का गला बुरी तरह कट गया और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

अजय की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायल अजय को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

घायल के पिता राम प्रसाद गौतम की तहरीर पर पुलिस ने आकाश, शशिकला और अंजली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

गिरफ्तारी की कार्यवाही:

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 24 मई को शशिकला पत्नी परविन्द उर्फ अमित और अंजली पुत्री परविन्द उर्फ अमित को उनके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद एक अन्य सूचना के आधार पर तीसरे अभियुक्त आकाश को स्टेट बैंक मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आकाश ने घटना में प्रयुक्त चाकू के बारे में जानकारी दी, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।

गिरफ्तार टीम में शामिल अधिकारी:

थानाध्यक्ष: फूलचंद पांडेय

उपनिरीक्षक: अरुण कुमार राय, विनोद शंकर

हेड कांस्टेबल: श्रीराम प्रसाद, विजय बहादुर

कांस्टेबल: हरेन्द्र कुमार

महिला कांस्टेबल: किरन लता, प्रिया सोनकर

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाने लाया और आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की गांव में सराहना की जा रही है। वहीं, घायल अजय की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

You Might Also Like

जौनपुर: जिलाधिकारी ने किया चोरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य का निरीक्षण
सांसद वर्षा गायकवाड़ को मिलेगा संसदरत्न पुरस्कार
उत्तर भारतीय संघ भवन में जस्टिस गुमानमल लोढ़ा और प्रेम कंवर लोढ़ा के नाम पर लैब का उद्घाटन
मराठी कलाकारों ने हिंदी में नाटक का मंचन कर दिया संदेश
शिक्षक सेना के राज्य स्तरीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे उद्धव ठाकरे
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article नोडल अधिकारी ने किया जल जीवन मिशन परियोजना का औचक निरीक्षण नोडल अधिकारी ने किया जल जीवन मिशन परियोजना का औचक निरीक्षण
Next Article महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने युवक को किया गरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up