By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
राज्य

धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Vivek kumar Upadhyay
Last updated: September 10, 2025 7:38 pm
Vivek kumar Upadhyay
10 months ago
Share
धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
SHARE

(अखंड राष्ट्र) वरीय संवाददाता कृष्णा कुमार नोनिया

Contents
अफरा-तफरी और ग्रामीणों का गुस्साअस्पताल में तनावपूर्ण स्थितिपुलिस ने संभाला मोर्चाइलाके में दहशत और आक्रोश

धनबाद: कोयलांचल में अवैध खनन का सिलसिला एक बार फिर बड़ा हादसा लेकर आया है। धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चापापुर ओसीपी में बुधवार सुबह अवैध उत्खनन के दौरान खदान धंस गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल) धनबाद में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब दर्जनों लोग अवैध तरीके से कोयला निकालने खदान के अंदर उतरे थे। अचानक मिट्टी खिसकने से कई लोग मलबे में दब गए। अभी भी पांच से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

अफरा-तफरी और ग्रामीणों का गुस्सा

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए ग्रामीण और परिजन तुरंत घटनास्थल पर जुट गए और बिना प्रशासन का इंतजार किए खुद ही राहत-बचाव कार्य में लग गए। हालांकि गहराई और मलबे की वजह से राहत कार्य में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen
धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

अस्पताल में तनावपूर्ण स्थिति

एसएनएमएमसीएच पहुंचने पर घायल व्यक्ति के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों ने बताया कि घायल की हालत नाजुक है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना पाकर निरसा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत-बचाव अभियान शुरू कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मलबे में फंसे लोगों की संख्या को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।

इलाके में दहशत और आक्रोश

हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


You Might Also Like

देशभक्ति के तरानों से गूंजा सभागार
पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक से मिले बीजेपी नेता एड रवि व्यास 
शहीद भगत सिंह से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में काम करे युवा – धनंजय सिंह
एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर संगोष्ठी एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह आयोजित
शिव की भक्ति से मिलेगी बीजेपी को शक्ति
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article मां अंबे माइनिंग हादसे की अदालती जांच पर श्रम मंत्रालय लेगा निर्णय, DGMS ने भेजी रिपोर्ट मां अंबे माइनिंग हादसे की अदालती जांच पर श्रम मंत्रालय लेगा निर्णय, DGMS ने भेजी रिपोर्ट
Next Article 22 वर्षो में प्रगति को दस गुना बनाये लक्ष्य:
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up