By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाले 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > अपराध > क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाले 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार
अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाले 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Adminakhandrashtra
Last updated: July 3, 2025 11:11 pm
Adminakhandrashtra
7 months ago
Share
SHARE

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में साइबर अपराध, अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने के लिए अभियान के क्रम में थाना कोतवाली, साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तराज्यीय 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से क्रेडिट कार्ड से फ्राड करके खरीदे गये मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया है। आपको बता दें कि थाना कोतवाली को 1 जुलाई को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोगों द्वारा साइबर ठगी कर मोबाईल खरीदकर सस्ते दामों में बेचा जा रहा है जिसकी सूचना पर थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की दो टीमें बनाकर पतारसी सुरागरसी प्रारम्भ किया गया जिसमें एक टीम जनपद के अन्दर मुखबिर मामूर करते हुए भ्रमणशील रही तथा दूसरी टीम मुखबिर के सूचना के आधार पर जनपद के बाहर मौजूद थी।
दुकानों पर चोरी के मोबाइल बेचने के फिराक में थे अपराधी
उपनिरीक्षक रामकिशोर शर्मा मय हमराह को मुखबिर द्वारा बताया गया कि बाजार में कुछ लोग मोबाइल की दुकानों पर घूम-घूमकर चोरी के नये मोबाइल सस्ते दामों में बेचने के लिए अच्छे ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर अभियुक्त अंजेश सरोज पुत्र रामबचन पासवान ग्राम रसूलपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष, आदित्य सिंह पुत्र अजय सिंह ग्राम जमीन भीख बड़हलगंज थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 18 वर्ष, दीपक पुत्र हरेन्द्र ग्राम हाफिजपुर चट्टी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष को समय 20.45 बजे प्राइवेट बस अड्डा से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा कब्जे से 2 अदद नए मोबाईल फोन, व 05 अदद पुराने मोबाईल फोन, 7 अदद बैंक क्रेडिट कार्ट, डेबिट कार्ड, 3 अदद भिन्न भिन्न बैंको के चेक व 2500 रुपया बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मु.अ.सं. 298/25 धारा 317(2), 318(4), 319(2), 3(5) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। 26 मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद
पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हमारा एक अन्य साथी क्रेडिट कार्ड से फ्राड करने के लिए डिटेल प्राप्त करने गाजियाबाद दिल्ली की तरफ गया है, जिस पर दिल्ली में पूर्व से मामूर द्वितीय टीम को उक्त सूचना से अवगत कराया गया जिसके उपरान्त दूसरी टीम द्वारा 1 जुलाई 2025 को उ.नि. सौरभ त्रिपाठी मय हमराह व हे.कां. ओमप्रकाश जायसवाल साइबर सेल द्वारा मुखबिर की सूचना पर बताये गये अभियुक्त नायाब अनवर पुत्र कुद्दूस निवासी दानापुर थाना दानापुर जनपद पटना बिहार उम्र 25 वर्ष, संयम जैन पुत्र प्रमोद जैन निवासी एस 115116 द्वितीय फ्लोर परमपुरी उत्तम नगर डीके मोहन गार्डेन दिल्ली उम्र 32 वर्ष को दिल्ली से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 3 अदद पुराने मोबाइल व 23 अदद सीलशुदा नए मोबाइल, कुल 7 डेबिट, क्रेडिट, वीजा, गेम कार्ड, कुल 1250 रुपए, घटना में प्रयुक्त एक कार बरामद किया गया।
क्रेडिट कार्ड के नाम पर करते हैं ठगी
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ ने बताया गया कि उनके द्वारा संगठित रूप से टीम बनाकर लोगों को काल करके अपने आप को क्रेडिट कार्ड का अधिकारी कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड के रिनुअल कराने, बन्द कराने, लिमिट बढ़ाने, रिवार्ड प्वाइंट को कैश करने के नाम पर धोखा देकर कार्ड की डिटेल एवं ओटीपी प्राप्त करके अलग-अलग दुकानों से नया मोबाइल खरीदकर उसका क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं। उसके बाद हम लोग मोबाइलों को सस्ते दामों में बाजार में बेचकर उससे नगद प्राप्त कर मुनाफा कमाते हैं जिसके लिए कभी कभी हम लोग अलग-अलग होकर दुकानों पर जाते हैं। कभी-कभी कार में सवार होकर एकसाथ जाकर भी ये काम करते हैं।

मदरसा के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा
अब्बास अंसारी को हुई दो साल की जेल
दुराचार के आरोपी को 25 साल की कैद और 50 हजार जुर्माना
भोर भ्रमण परिवार ने लल्लन तिवारी की उपस्थिति में मनाया दशहरा
जौनपुर महोत्सव की रणनीति हुई तैयार
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article दाल में ज्यादा नमक पड़ा, पति ने पीटा—छत से गिरी गर्भवती पत्नी की इलाज के दौरान मौत
Next Article प्रियदर्शनी संकुल की दुर्दशा को लेकर भाजपा के विधायकों और नगरसेवकों पर भड़की जनता
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up