जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत (सामान्य) एवं (अनुसूचित जाति) के लाभार्थियों को दर्जी एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिये जाने हेतु जनपद को सामान्य के 50 तथा अनुसूचित जाति के 125 कुल 175 लाभार्थियों का चयन किये जाने हेतु लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम साफ्टवेयर के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन पत्र प्राप्त होने के उपरान्त स्कोर कार्ड के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। चयनित लाभार्थियों/व्यक्तियों को इस योजना के अन्तर्गत ब्यूटी पार्लर व दर्जी का 15 दिवसीय प्रशिक्षण एवं प्रति लाभार्थी 250 प्रशिक्षुवृत्ति प्रतिदिन दिया जायेगा। उक्त प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र आहोपट्टी आजमगढ़ के माध्यम से कराया जायेगा। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति, आय, शिक्षा प्रमाण पत्र, तकनीकी योग्यता, राशन कार्ड/परिवार आईडी, बैंक पासबुक, आयु सीमा-18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य हो। (आनलाइन आवेदन की हार्ड कापी) समस्त प्रमाण पत्रां सहित जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मतापुर में 31 मई तक जमा किया जा सकता है। विशेष जानकारी हेतु 7905349119 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
20 दर्जन से अधिक लाभार्थियों को रोज दिया जायेगा प्रशिक्षण
अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए’: इंदौर में राहुल गांधी की हुंकार; 13% होल्ड, पेपर लीक और फर्जीवाड़े पर छात्रों के साक्ष्यों से गरमाई सियासत
- 63 घंटे बाद भी न्याय का इंतजार: विक्रम के परिवार के समर्थन में उठी आवाज, प्रशासन से मुआवजा-नौकरी और पुनर्वास की मांग
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय विक्रम की मौत; 25 परिवारों पर टूटा बेघर होने का संकट
- कतरास बाजार में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, नाबालिगों की बाइक जब्त
- भोर की खामोशी चीखों में बदली: सिजुआ में धंसी धरती, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत
