–विवेक कुमार उपाध्याय
नौपेड़वा: हिंदुस्तान सवांद बक्शा थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राज्यमार्ग पर धनियांमऊ बाजार के तिराहे पर बुधवार की शाम नव निर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा ने मंत्रोच्चार के बीच किया। पूजन पश्चात उन्होंने फीता काटकर मौजूद संभ्रातजनो को भरोसा दिलाया की इस बूथ के खुलने से क्षेत्रीय जनता के साथ मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा की पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खुलने वाले बूथ का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्रीय लोगो को तत्काल पुलिस की सहायता मिलना होगा। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा कि बूथ पर 24 घन्टे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जिससे क्षेत्र में होने वाली कोई भी घटना दुर्घटना में पुलिस तत्काल मदद हेतु पहुँच सकेगी। इस दौरान पूजन सम्पन्न कराने वाले पण्डित अखिलेश उपाध्याय, चौकी इंचार्ज राकेश राय, उपनिरीक्षक सनाउल्लाह, प्रधान लालचन्द जायसवाल, भारत यादव, आरपी यादव फौजी, लाडू लाला, अभिषेक सिंह प्रधान, ललित सिंह, रामआसरे यादव, कृष्ण मुरारी यादव, अमित सिंह, अमरजीत यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें।


