भायंदर। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन में शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने आज अपने सांसद निधि से मीरा भायंदर शहर के अनेक विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने सिल्वर पार्क सोसाइटी परिसर, शांति पार्क, सेंट जेवियर स्कूल, वीरुंगला केंद्र, शांति धाम सोसाइटी, सृष्टि सेक्टर नंबर 2, पेंकर पाढ़ा समेत अनेक स्थानों पर और रोड तथा अन्य जनहित विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर शिवसेना जिलाप्रमुख राजू भोईर, 145 मीरा भायंदर विधानसभा प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह, सचिन मांजरेकर, परशुराम म्हात्रे, रिया म्हात्रे, विद्याशंकर चतुर्वेदी, कमलेश भोईर, दिलीप भोईर, योगेश देवकर, आजाद पटेल समेत अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद नरेश म्हस्के द्वारा शहर में एक साथ अनेक विकास कार्यों के भूमिपूजन से जनता खुश दिखाई दे रही है।
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
