ठाणे। अखिल भारतीय साहित्य परिषद कल्याण,महाराष्ट्र इकाई द्वारा के एम अग्रवाल महाविद्यालय कल्याण,ठाणे के सेमिनार हॉल में उत्कृष्ट साहित्यकार शशिधर रामजी त्रिपाठी कृत ऋतंभरा काव्य संग्रह का विमोचन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर आरबी सिंह उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ विजय पंडित,ऋषि कुमार मिश्रा,ओम प्रकाश पाण्डेय नमन एवं विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर सतीश पांडे, डॉ दिनेश प्रताप सिंह एवं प्रवीण देशमुख मुख्य रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर अनीता मन्ना प्राचार्य ने की। पुस्तक लोकार्पण पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें मुंबई महानगर के साहित्यकारों में जयप्रकाश मिश्रा मिलिंद, रामस्वरूप साहू, संजय द्विवेदी, मदन उपाध्याय, सत्यदेव सिंह विजय, अरविंद बुधकर, मनोहर मंडवाले एवं प्रदीप शर्मा की उपस्थिति ने मंच को गौरवान्वित किया तथा कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संयोजन डॉ हरीश दुबे, डॉ श्याम सुंदर पांडे एवं डॉ मनीष कुमार मिश्रा ने किया तथा अंत में आयोजक मंडल ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद द्वारा ऋतंभरा का हुआ लोकार्पण

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
- सनातन थीम की टाउनशिप विकसित करने पर निवेशक करें विचार : रविंद्र जायसवाल
- डॉ जिज्ञासा तिवारी ने किया जौनपुर का नाम रोशन
- SIR विवाद में भूचाल: 13 करोड़ नाम हटने पर बवाल, ECI में 14 बार आंतरिक मतभेद का खुलासा; मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CJP का CEC ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम
