खेल का मैदान ,पंचायत भवन और चक मार्ग की जमीन पर अवैध कब्जाबक्शा। स्थानीय विकास खण्ड के गोरियापुर गांव निवासी श्यामश बहादुर यादव ने जन सुनवाई पोर्टल पर आरोप लगाया है की मेरे गांव में पंचायत भवन,खेलकूद का मैदान और चकमार्ग की जमीन आवंटित है लेकिन ग्राम प्रधान और लेखपाल द्वारा आज तक उक्त भूमि पर गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों का कब्जा है लेकिन लगातार शिकायत करने के बावजूद भी ग्राम प्रधान और लेखपाल उक्त जमीन को खाली कराने में कोई रुचि नहीं ले रहे है। जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।कई बार उच्चाधिकारियों के लिखित शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान आज तक नहीं कराया गया ।जिससे ग्रामीणों में रोष है।

