By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: मां की पुण्यतिथि पर अरविंद उपाध्याय ने की वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > मां की पुण्यतिथि पर अरविंद उपाध्याय ने की वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा
महाराष्ट्र

मां की पुण्यतिथि पर अरविंद उपाध्याय ने की वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा

Akhand Rashtra
Last updated: October 12, 2023 2:43 pm
Akhand Rashtra
3 years ago
Share
मां की पुण्यतिथि पर अरविंद उपाध्याय ने की वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा
SHARE

भायंदर। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक तथा वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद उपाध्याय ने इस वर्ष अपनी माता स्व. धर्मा देवी आशाराम उपाध्याय की तृतीय पुण्यतिथि (10 अक्टूबर) को सामाजिक परंपराओं से हटकर एक अनोखे अंदाज में मनाया। भायंदर पश्चिम के पालखड़ी स्थित राधिका ओल्ड एज होम में बेसहारा बुजुर्गों के बीच आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षण महर्षि तथा राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी ने किया। इस अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ ही सुर संग्राम विजेता लोकगायक मोहन राठौर तथा राकेश बबलू ,राहुल मिश्रा ,अमनपांडेय ,राम अनुज पाठक ,सुनील तिवारी ,ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति से उपस्थित जनसमुदाय एवं बुजुर्गों को भाव-विभोर कर दिया। महाप्रसाद का लाभ सभी ने लिया। इस अवसर पर अरविंद उपाध्याय, उनकी धर्मपत्नी संतोषी उपाध्याय तथा बिटिया रानी ने सभी बुजुर्गों को उपहार स्वरूप वस्त्र वितरित किए। बेसहारा बुजुर्गों को देख व्यथित हुए शिक्षण महर्षि पंडित लल्लन तिवारी ने कहा कि बुजुर्गों के इस हालात के लिए कहीं न कहीं संयुक्त परिवार की परंपराओं का विघटन भी जवाबदार है। उन्होंने सभी बुजुर्गों एवं ओल्ड एज होम संचालकों को आश्वस्त किया कि जब भी जरूरत होगी, तो वह हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम के आयोजक अरविंद उपाध्याय ने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाली महिलाएं किसी न किसी की मां होती है, इसलिए उन्होंने अपनी धर्मपत्नी संतोषी उपाध्याय के सुझाव पर इस वर्ष अपनी माता की तृतीय पुण्यतिथि को भायंदर पश्चिम के पालखड़ी स्थित राधिका ओल्ड एज होम में मनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आपा-धापी भरी जिंदगी की दौड़ में रिश्तों की महत्ता गौड़ स्वरूप धारण करती जा रही है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपील की, कि माता-पिता का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता। क्योंकि उन्होंने आपके पालन-पोषण तथा योग्य बनाने में अपना सर्वस्व समर्पण किया है। किसी भी माता-पिता के सामने ऐसे वृद्धाश्रम में रहने की स्थिति न आए, इसका ध्यान रखना होगा। आगे उन्होंने कहा कि इस ओल्ड एज होम में किसी भी बुजुर्ग को किसी भी तरह की जरूरत होगी, तो वे और उनका समूचा परिवार हर मदद के लिए तत्पर रहेंगे। इसके साथ ही उनका प्रयास होगा कि यहां एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गों को उनके बच्चे वापस अपने घर ले जाएं, ताकि बाकी बचे जीवन को वे खुशहाली के साथ अपनों के बीच व्यतीत कर सकें। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय, अरूण उपाध्याय, राजदेव तिवारी ,सुरेश गुरु ओझा ,विजय राय ,राजेश उपाध्याय, उमा शंकर तिवारी, अभिज्ञान उपाध्याय ,राहुल उपाध्याय , श्रुति उपाध्याय ,पार्थ उपाध्याय ,मनीष पांडेय समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

मां की पुण्यतिथि पर अरविंद उपाध्याय ने की वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा

You Might Also Like

गड़वाघाट मठ के स्वामी जी का 23 दिसंबर को कांदिवली आगमन
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व पर वक्ताओं ने दिया वक्तव्य
राष्ट्रपति पदक पाने पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक योगेश चव्हाण का सम्मान
मुंबई के 24 वार्डों में बैनरों के लिए रिजर्व स्थान बनाया जाए–गलगली
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article कुर्ला भाभा अस्पताल के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कुर्ला भाभा अस्पताल के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Next Article ऊ.प्र. विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति ने किया त्र्यंबकेश्वर एवं साईं धाम दर्शन ऊ.प्र. विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति ने किया त्र्यंबकेश्वर एवं साईं धाम दर्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • आसपास बनारस कर लूँ…!
  • Bada Mangal 2026: राष्ट्रीय हिन्दू रक्षा परिषद ने किया ‘सनातनी कवच’ का विमोचन, समाज में स्वच्छता और शुचिता का जागेगा अलख
  • उन्नाव दर्दनाक हादसा: रोड रोलर ने कुचला 10 वर्षीय बच्चे को, शव रखकर परिवार ने हाईवे जाम किया
  • अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी का “विराट कार्यकर्ता सम्मेलन” संपन्न, ‘मिशन 2027’ का हुआ शंखनाद
  • अवध प्रांत में आतंक का पर्याय बने चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up