श्याम लाल गौतम पुत्र रामऔतार का विधायक रोमी साहनी ने कराया ऑपरेशन
प्रभाकर त्रिपाठी( अखंड राष्ट्र)
पलिया– जनपद खीरी के विधानसभा पलिया के विधायक रोमी साहनी जनता के दिलो मे राज करते है। प्रत्येक व्यक्ति के सुख दुख मे सदैव साथ रहते है। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चकपसियापुर भीरा के एक गरीब परिवार से मजदूर श्याम लाल गौतम अपनी बीमारी से काफी परेशानी झेल रहा था। इलाज के लिए एक पैसा नहीं था, मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था, कई महीनों से हाइड्रोसील बीमारी से बहुत ज्यादा परेशान था, दुख का मारा राम लाल गौतम विधायक रोमी साहनी के पास पलिया उनके निवास पहुंचा और विधायक को अपनी पीड़ा बताई, उसकी पीड़ा सुनते ही विधायक ने कहा तुम्हें परेशान होने की जरुरत नहीं है।हम तुम्हारा इलाज करायेंगे फिर उसे अपने साथ गाड़ी में बैठाकर सीधे अस्पताल ले गए, विधायक रोमी साहनी ने डाक्टर से मिलकर मरीज मजदूर श्याम लाल गौतम का हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराया सफल आपरेशन होने के बाद अन्य दवा एवं जांच के लिए उसकी पत्नी को नगद रूपये देते हुए बताया कि फिर कभी जरूरत पडे तो आप बेझिझक हम से मिले श्याम लाल और उसकी पत्नी उर्मिला देवी ने कहा विधायक जी आप हमारे लिए भगवान हैं। आपने हमे नई जिन्दगी दी है।

