–ओमकार त्रिपाठी
“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।”
ये शब्द उस वीर के थे जिसने भारत को सिर्फ़ आज़ादी का सपना नहीं दिखाया, बल्कि दुश्मन की नींव हिला दी – नेताजी सुभाष चंद्र बोस।
जब देश आज़ादी की लड़ाई लड़ रहा था, दो विचारधाराएँ आमने-सामने थीं, एक तरफ़ महात्मा गांधी का अहिंसा और सत्याग्रह, दूसरी तरफ़ सुभाष चंद्र बोस का सशस्त्र क्रांति और बलिदान का मार्ग
गांधी का रास्ता: शांति से आज़ादी
महात्मा गांधी का मानना था कि अंग्रेज़ों को अहिंसा से पराजित किया जा सकता है।
उन्होंने नमक सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन जैसे कई आंदोलन चलाए। देश को एकजुट किया, लेकिन उनकी रणनीति लंबे समय तक अंग्रेजों पर ज़्यादा दबाव नहीं बना सकी।
बोस का रास्ता: ताकत से आज़ादी
नेताजी ने देखा कि अंग्रेज़ों को केवल निवेदन से हटाया नहीं जा सकता, उन्होंने आज़ाद हिंद फौज (INA) का गठन किया, जापान और जर्मनी जैसे राष्ट्रों से सहयोग लिया, “दिल्ली चलो” का नारा देकर आज़ादी की आग और तेज कर दी।
ब्रिटिश खुद बोले – “बोस थे असली कारण”
क्या आप जानते हैं?
1947 में भारत छोड़ने के बाद, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली (Attlee) भारत आए।
कोलकाता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने उनसे सीधा सवाल पूछा:
“भारत को आज़ादी गांधी के आंदोलनों से मिली या किसी और कारण से?”
Attlee ने जवाब दिया – सुभाष चंद्र बोस और INA का प्रभाव सबसे बड़ा था!
और गांधी के प्रभाव को उन्होंने “minimum” बताया!
इतिहास में क्यों दबा दिया गया सुभाष का नाम?
क्योंकि सुभाष ने नेहरू और गांधी की नीतियों से खुला विरोध किया था, बोस ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर खुद की सेना खड़ी कर दी – ये सत्ता में बैठे नेताओं को मंज़ूर नहीं था।
आज़ादी के बाद उनके योगदान को जानबूझकर इतिहास से धुंधला कर दिया गया।
तो कौन है असली हीरो?
ये सवाल आज भी करोड़ों युवाओं के दिल में है।
हमारा मानना है – गांधी और बोस दोनों ज़रूरी थे, लेकिन सुभाष चंद्र बोस का साहस, रणनीति और क्रांतिकारी जोश ने ब्रिटिश शासन की जड़ें हिला दीं।
आपका क्या मानना है?
क्या आज के भारत में हमें फिर से नेताजी जैसे निर्भीक नेताओं की ज़रूरत है?
Comment में बताएं, और पूरा सच पढ़ते रहें –

