By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: बीमा कंपनियों को चूना लगा रहे उसके ही अपने वकील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > ताज़ा ख़बरें > बीमा कंपनियों को चूना लगा रहे उसके ही अपने वकील
ताज़ा ख़बरें

बीमा कंपनियों को चूना लगा रहे उसके ही अपने वकील

Akhand Rashtra
Last updated: May 10, 2024 3:54 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
बीमा कंपनियों को चूना लगा रहे उसके ही अपने वकील
SHARE

अपनी भाषा चुने।

लोक अदालत में ज्यादा रुपए दिलाने के नाम पर₹10,000 की मांग का ऑडियो वायरल

डेढ़ वर्ष पूर्व बहस के नाम पर ₹20,000 मांगने का ऑडियो हुआ था वायरल


जौनपुर। बीमा कंपनियां आमतौर पर लोगों की भलाई के लिए काम करती हैं। दुर्घटना या अन्य विपदा के समय यह बीमा लेने वाले लोगों की मदद करती है। बीमा कंपनियां अपनी तरफ से वकील रखती हैं । यह वकील मामले की निष्पक्षता पूर्वक मुआवजा दिला कर न्याय दिलाने का काम करते हैं। परंतु कुछ वकील ऐसे भी हैं ,जो याचिका दाखिल करने वाले वकील से समझौता कर मोटी रकम वसूल कर रहे हैं। बीमा कंपनियों से प्राप्त वेतन के साथ साथ दोहरी कमाई करने वाले वकील जहां एक तरफ अपनी तिजोरी भर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बीमा कंपनियों की भी लुटिया डुबो रहें हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के मतापुर स्थित मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल एक ऐसी घटना सामने आई है। बीमा कंपनी के वकील का ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो जाने के बाद लोग आश्चर्यचकित हैं। ऑडियो रिकॉर्डिंग से स्पष्ट है कि बीमा कंपनी का वकील लोक अदालत में सुलह में ज्यादा रुपए दिलाने के नाम पर याचिकाकर्ता के वकील से 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है। डेढ़ वर्ष पूर्व बहस के नाम पर इसी अधिवक्ता द्वारा ₹20,000 याची के अधिवक्ता से मांगने का ऑडियो वायरल हुआ था। बीमा कंपनी के पक्ष में नियुक्त वकील विरोधी पक्षकार के वकील से रुपए मांग कर बीमा कंपनी को ही लाखों करोड़ों का चूना लगा रहा हैं। यह खेल काफी समय से चल रहा है।इसके अलावा तमाम ऐसे मामलों में जिसमें गाड़ी एक्सीडेंट करके भाग जाती है,पुलिस, मृतक के परिवार वाले मिलकर बीमा की गई गाड़ी लगाते हैं। कोर्ट में बीमा कंपनी के अधिवक्ता याचिकाकर्ता या याचिकाकर्ताओं से मिलकर उनसे रुपए लेकर बीमा कंपनी को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। इसी लिए हाई कोर्ट द्वारा एसआईटी का भी गठन हुआ है। एसआईटी भी केवल याचिकाकर्ता और मोटर मालिक के खिलाफ कार्यवाही करती है जबकि असली खेल बीमा कंपनी के ही वकील रुपए लेकर खेलते हैं।

Contents
लोक अदालत में ज्यादा रुपए दिलाने के नाम पर₹10,000 की मांग का ऑडियो वायरलडेढ़ वर्ष पूर्व बहस के नाम पर ₹20,000 मांगने का ऑडियो हुआ था वायरल

You Might Also Like

खुद के लिए भी जीना सीखो
एयरपोर्ट की तर्ज पर संवारे जाएंगे लखनऊ मंडल के 19 रेलवे स्टेशन, जौनपुर,शाहगंज और जंघई भी इस सूची में शामिल
प्रधानमंत्री के मिशन को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की चौपाल
वामपंथियों की ऐतिहासिक साजिश ने क्रूर औरंगजेब को बनाया उदार
राजेंद्र चोल के नौसेना अभियान का उत्सव
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अराजकतत्वों ने तोड़ी स्कूल में बन रहे शौचालय की दीवार अराजकतत्वों ने तोड़ी स्कूल में बन रहे शौचालय की दीवार
Next Article ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अजय शुक्ल का मनाया गया जन्मदिन ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अजय शुक्ल का मनाया गया जन्मदिन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • करकेंद टीओपी के पीछे जंगल में अवैध कोयला कारोबार का आरोप, डीजीपी से जांच व कार्रवाई की मांग
  • स्व. राजेंद्र चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे समाजसेवी वशिष्ठ चौहान, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
  • लोकप्रिय समाजसेवी वशिष्ठ चौहान ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद, सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की
  • UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का अंत, अगले एक हफ्ते झमाझम बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान ने बढ़ाई मुश्किलें
  • Trump Claims – कतर में होगी अमेरिका-ईरान की महाबैठक 2026, ईरान ने आमने-सामने की बातचीत से किया साफ इनकार

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up