जौनपुर। गुरुक्षेत्र फाउंडेशन की वर्चुअल समिति बैठक में रविवार को सदस्यता अभियान आगामी वर्ष की शुरुआत की घोषणा की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय ने कहा कि अधिक से अधिक सदस्य जुड़ने से संस्था की शक्ति और सेवा कार्यों का दायरा बढ़ेगा तथा हर गाँव-घर, ब्लॉक और ज़िले तक पहुँचा जा सकेगा।
बैठक में संस्था के विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अतुल मिश्रा, विमलेश उपाध्याय, शुभम चतुर्वेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संस्था ने आमजन से अपील की है कि वे सदस्यता लेकर सेवा अभियान को मज़बूती दें।

