भायंदर। मीरा भायंदर भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जैन ने आज देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी के नवघर रोड स्थित कार्यालय में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि तिवारी जी मीरा भायंदर के गौरव हैं, जिनका आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यंत सौभाग्य पूर्ण है। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, भाजपा प्रवक्ता शैलेश पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष रथिन दत्ता तथा भायंदर पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जैन ने लिया लल्लन तिवारी का आशीर्वाद
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
