भाईंदर। मीरा भाईंदर के वरिष्ठ समाजसेवी तथा भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवीप्रसाद उपाध्याय का 69 वर्ष की उम्र में मीरा रोड पूर्व के सुंदर नगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। गुर्दे की बीमारी से झेल रहे उपाध्याय का काफी दिनों से डायलिसिस चल रहा था। वे अपने पीछे भाई राजेंद्र उपाध्याय, तीन पुत्रों महेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र उपाध्याय तथा पौत्र विपिन उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, ऋषि उपाध्याय से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अंतर्गत स्थित बदलापुर तहसील के सराय भानी, महराजगंज के मूल निवासी उपाध्याय के निधन की खबर मिलते ही चारों तरफ शोक के लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी, विधायक संजय उपाध्याय, विधायक नरेंद्र मेहता, विधायक प्रताप सरनाइक, पूर्व विधायक बाबा दुबे, विधानसभा प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास, विधानसभा प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्र, वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश चंद्र उपाध्याय, समाजसेवी संतोष दिक्षित, डॉ राधेश्याम तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, एडवोकेट डीके पांडे, कमलेश दुबे, एडवोकेट राजकुमार मिश्र, मनोज रामनारायण दुबे, एडवोकेट अरुणा पांडे, समाजसेवी बद्री प्रसाद तिवारी, समाजसेवी राजेश मिश्र, अमरनाथ तिवारी, शारदा प्रसाद पांडे, एडवोकेट आरजे मिश्र, हरिशंकर दुबे,भवन निर्माता राजेश सिंह, राजेश सिकरवार, राजेश जैन ,राजेश पंजवानी, राम सिंह, कमलेश सिंह, बृजेश तिवारी, विजय राय, मनोज चतुर्वेदी,ओम प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, पीआर शुक्ल समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उपाध्याय की मृत्यु से जुड़े सारे कार्यक्रम गांव में किए जाएंगे।
वरिष्ठ समाजसेवी देवीप्रसाद उपाध्याय के निधन से शोक की लहर

अपनी भाषा चुने।
You Might Also Like
Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
