By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: देवेश ठाकुर की प्रथम पुण्य स्मृति पर पुस्तक लोकार्पण और परिचर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > देवेश ठाकुर की प्रथम पुण्य स्मृति पर पुस्तक लोकार्पण और परिचर्चा
महाराष्ट्रराज्य

देवेश ठाकुर की प्रथम पुण्य स्मृति पर पुस्तक लोकार्पण और परिचर्चा

Digital Desk - Lucknow
Last updated: July 23, 2025 6:02 pm
Digital Desk - Lucknow
11 months ago
Share
देवेश ठाकुर की प्रथम पुण्य स्मृति पर पुस्तक लोकार्पण और परिचर्चा
SHARE

अपनी भाषा चुने।

मुंबई. रामनारायण रुइया स्वायत्त महाविद्यालय के हिंदी विभाग तथा समीचीन द्वारा 19 जुलाई 2025 को डॉ. देवेश ठाकुर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पुस्तकों का लोकार्पण चर्चित साहित्यकार डॉ. सूर्यबाला जी की अध्यक्षता में किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. सूर्यबाला जी ने देवेश ठाकुर से जुड़ी अनेक स्मृतियों को साझा करते हुए उनकी स्पष्टवादिता और रचनाशीलता की निरंतरता के साथ-साथ उनके चरित्रों की जिजीविषा और जुझारूपन को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि कोल्हापुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ पांडुरंग पाटील ने देवेश जी के व्यक्तित्व के विविध पक्षों का उल्लेख करते हुए उनके उपन्यासों में व्यक्त जीवन के प्रति गहरी आस्था और संघर्ष का उल्लेख किया।
डॉ श्यामसुंदर पाण्डेय ने अपने-अपने द्वंद्व उपन्यास में चित्रित समसामयिक समस्याओं और मानवीय संवेदनाओं पर प्रकाश डाला। और सुबह हो गयी उपन्यास पर पुणे विद्यापीठ के डॉ महेश दवंगे ने उपन्यास के नायक के मुम्बई की विषम परिस्थितियों से जूझने और उन्हें अपने अनुकूल बनाने को रेखांकित किया । डॉ. वसुंधरा उपाध्याय ने संबंधों के घेरे उपन्यास में व्यक्त दूर्वा व पूरन की प्रेम-कथा और पारिवारिक संबंधों की उलझन को प्रस्तुत किया। डॉ विशाखा ठाकूर और डॉ. आरती प्रसाद ने अनुवाद करते समय के अपने अनुभव सुनाए।डॉ आभा नागराल ने उनकी बीमारी की गम्भीरता की चर्चा करते हुए बताया कि जब भी वे अस्पताल से घर लौटते थे, किसी रेस्टोरेंट के सामने कार रुकवाकर अपना पसंदीदा नाश्ता करते, तब आगे बढ़ते। इसी अवसर पर देवेश ठाकुर पर लिखे गये संस्मरणों पर केंद्रित समीचीन पत्रिका के नवीनतम अंक का भी विमोचन सम्पन्न हुआ।

देवेश ठाकुर की प्रथम पुण्य स्मृति पर पुस्तक लोकार्पण और परिचर्चा

इस समारोह में मुंबई के चर्चित प्रकाशक आर के पब्लिकेशन समूह द्वारा पाँच पुस्तकों का एक साथ विमोचन किया गया, जिसमें देवेश ठाकुर द्वारा लिखित और सुबह हो गई(हिंदी), भ्रम भंग (मराठी), जंगलातील काजवे (मराठी),OPEN HOUSE (अंग्रेजी) और डॉ . प्रवीण चंद बिष्ट की समीक्षात्मक पुस्तक ‘ जंगल के जुगनू: एक मूल्यांकन शामिल है। एक प्रकाशक के रूप में आर के पब्लिकेशन की यह बड़ी उपलब्धि है।

प्राचार्य डॉ. अनुश्री लोकुर ने रुइया महाविद्यालय की समृद्ध परंपरा का उल्लेख करते हुए अतिथियों का स्वागत किया डॉ. रोहिणी शिवबालन ने कार्यक्रम की प्रास्ताविकी रखी। कार्यक्रम का संचालन डॉ सतीश पांडेय ने तथा अंत में डॉ. प्रवीण चंद्र बिष्ट ने सबके प्रति आभार माना। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मुंबई के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

रेणुकूट के रवि सिंह ने थाईलैंड में रचा इतिहास, इंटरनेशनल ताईक्वानडो टूर्नामेंट में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज़ मेडल |
देवेंद्र फड़णवीस ने किया अग्निशिला का विमोचन
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या को लेकर मीरा भायंदर में आक्रोश
एशिया में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 का खतरा
जिला चिकित्सालय जौनपुर में सी०टी० स्कैन मशीन की स्थापना उद्घाटन 23 जून को 
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article अनिल गलगली के प्रयासों से गणपति मंडपों को अनुमति मिलना प्रारंभ अनिल गलगली के प्रयासों से गणपति मंडपों को अनुमति मिलना प्रारंभ
Next Article कांवड़ियों के हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजा मुलुंड कांवड़ियों के हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजा मुलुंड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुराईडीह खदान के पास 59 टन अवैध कोयला जब्त, CISF की कार्रवाई से कोयला तस्करों में हड़कंप
  • 25 जून से मुहर्रम पर्व की समाप्ति तक 24×7 प्रभावी रहेगा कंट्रोल रूम
  • KEM अस्पताल नामांतरण मामला, किंग एडवर्ड गुलामी के दौर का प्रतीक : मंगल प्रभात लोढ़ा
  • धनबाद में अब तक 74.73% मतदाताओं का मैपिंग संपन्न
  • आसपास बनारस कर लूँ…!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up