By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: कांवड़ियों के हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजा मुलुंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > कांवड़ियों के हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजा मुलुंड
महाराष्ट्रराज्य

कांवड़ियों के हर-हर महादेव की जयघोष से गूंजा मुलुंड

Digital Desk - Lucknow
Last updated: July 23, 2025 6:15 pm
Digital Desk - Lucknow
9 months ago
Share
SHARE

मुंबई। सावन के पवित्र सोमवार पर बोल बम मित्र मंडळ द्वारा आयोजित एक दिवसीय कांवड़ यात्रा आज श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के अद्भुत संगम के साथ सम्पन्न हुई। पवई से प्रारंभ हुई यह यात्रा जयकारों, शिवनाम संकीर्तन और आस्था की लहरों के बीच ब्रह्मांडेश्वर महादेव मंदिर, मुलुंड (पश्चिम) पर समाप्त हुई, जहाँ श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।सुबह से ही वातावरण ओम नमः शिवाय, बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजता रहा। भगवा वस्त्रों में सजे सैकड़ों कांवड़िये गंगाजल से भरी कांवड़ कंधों पर उठाए, पदयात्रा करते हुए भक्ति भाव से सराबोर नजर आए। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जगह-जगह फूलों की वर्षा, जलसेवा और ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रही इसकी अनुशासित व्यवस्था और सेवाभाव। मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे, ठंडे जल की सेवा, प्राथमिक चिकित्सा, मोबाइल शौचालय और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई थी। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए अलग से विशेष ध्यान दिया गया।


बोल बम मित्र मंडळ के आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि शिवभक्ति, समाजसेवा और सामूहिक एकता का प्रतीक है। मंडल के सभी सदस्यों और सेवा भावी कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से दिन-रात मेहनत कर इसे सफल बनाया। शिवभक्ति के इस अलौकिक संगम ने मुलुंडवासियों के दिलों में भक्ति की गहरी छाप छोड़ दी। आयोजन के समापन पर सभी भक्तों ने बाबा से कल्याण, शांति और सुख-समृद्धि की कामना की।

You Might Also Like

अवैध रूप से चल रहे विद्यालय को कराया बंद
समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करते हुए चकबंदी प्रकिया पूर्ण कराए : D.Mडीएम की अध्यक्षता में चकबन्दी कार्यों की हुई समीक्षा बैठक
साजिद रशीदी के बयान के बाद डिंपल यादव के समर्थन में NDA सांसदों का संसद भवन के बाहर प्रदर्शन
जौनपुर में गौशालाओं का बुरा हाल, चारे के अभाव में दम तोड़ रहे बेजुबान
*फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की अदालत में तैनात स्टेनो की तीन दिन पहले हुई मोटरसाइकिल चोरी*
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article देवेश ठाकुर की प्रथम पुण्य स्मृति पर पुस्तक लोकार्पण और परिचर्चा
Next Article क्षमा सिंह को मिली महिला पतंजलि योग समिति के नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दिल्ली की सियासत में ‘महा-बदलाव’: Swati Maliwal ने थामा भाजपा का हाथ, आम आदमी पार्टी के ‘लूट और ड्रामे’ पर बोला जोरदार हमला
  • Varanasi से टोंक तक भाजपा का ‘विजय संकल्प’: काशी विश्वनाथ धाम में नितिन नवीन और सीएम योगी ने की महा-पूजा
  • SCO समिट में भारत की हुंकार: राजनाथ सिंह ने बताया क्या है ‘न्यू वर्ल्ड ऑर्डर’, आतंकवाद पर दिया कड़ा संदेश
  • Telangana में नॉन वेज करी के लिए पत्नी ने की पति की हत्या
  • Rajasthan : दाल-बाटी चूरमा – राजस्थानी सूरमा”: टोंक में नितिन नबीन का जोश, बंगाल चुनाव पर दागे बड़े सियासी गोले

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet.

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up