कृष्ण कुमार नोनिया
(अखंड राष्ट्र)
धनबाद जिले के कतरास थाना अंतर्गत कतरास गौशाला पुल के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक और उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक सवारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान की जा रही थी हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

