पारस सैनी और मनीषा सैनी ने अतिथियों एवं कवाडियो का तिलक लगाकर किया स्वागत
प्रभाकर त्रिपाठी/महेश कश्यप (अखंड राष्ट्र)
निघासन — तहसील निघासन के झंडी राज से प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशवी कांवड यात्रा घूमधाम से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना होने से पहले सभी
शिव भक्तों ने गांव झंडी राज के प्राचीन बूढे़ बाबा शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करके सैकड़ों कांवडियो ने हर हर महादेव,बोल बम के जयकारे लगाते हुए दिखे वहीं
समाजसेवी पारस सैनी व बहन मनीषा सैनी ने सभी सम्भ्रांत और ग्रामीणो को तिलक चंदन लगाकर, मुंह मीठा कराकर स्वागत किया साथ ही सभी ने कावाडियो को आशीर्वाद देकर छोटी काशी के लिए शिव भक्तो द्वारा 21 लीटर जल भरकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए।
बाहर से आए कलाकारों ने धार्मिक झांकी प्रस्तुत की जिसे देख ग्रामीण मनमुग्ध हो गए। जब कांवरियों का जत्था झंडी राज से झंडी चौराहे पर पहुंचा तो वहां चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने स्वागत करते हुए तिलक चंदन किया। और आवश्यक यातायात नियमों को समझाते हुए मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। सभी कांवडियां गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए।
इसमे कमेटी के रुरेश राजपूत,रविन्द्र राजपूत VIP, राजा कश्यप,राजेश राजपूत,भास्कर मिश्रा, मोहित राजपूत,राजन कश्यप,पंकज सैनी, सत्यम कश्यप,काशीराम जायसवाल, श्यामू विशाल, किशन,पीयूष कश्यप, मिलन, राजेंद्र राजपूत, सुशील राजपूत,विनोद, मनीष राजपूत, सुशील राजपूत, हनी राजपूत, रविन्द्र,आदि सभी शिव भक्त हर हर महादेव बोल बम के जयकारे करते हुए प्रस्थान किया।

