ठाणे। महानगर के प्रसिद्ध समाजसेवी तथा औषधि निर्माता कृष्णकुमार शुक्ला का 87 वर्ष की उम्र में ठाणे स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे अत्यंत धार्मिक और दयालु स्वभाव के व्यक्ति थे। वह अपने पीछे अपने बेटे सुशील शुक्ला तथा चार बेटियों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। ठाणे पश्चिम के कपूरबावड़ी स्थित सीपी गोयंका इंटरनेशनल स्कूल के प्रथम मंजिला पर स्थित सभागृह में 21 जून को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेरहवीं का कार्यक्रम संपन्न होगा। उनके निधन पर पूर्व उप शिक्षण अधिकारी अशोक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, उद्योगपति डॉ नागेश पांडे, गौतम विद्यालय के प्रबंध ट्रस्टी आशीष गौतम, एडवोकेट भारत पांडे, आचार्य गुलाबधर पांडे, प्रधानाध्यापक श्रीप्रकाश त्रिगुणायत समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
समाजसेवी कृष्णकुमार शुक्ला के निधन से शोक की लहर
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
