जौनपुर। मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार पवन पाठक के पिता उमापति पाठक का 78 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक गांव पठखौली, घनश्यामपुर में निधन हो गया वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट, वाराणसी में संपन्न हुआ। पवन पाठक ने बताया कि 21 जून को एकादशी श्राद्ध तथा 23 जून को तेरही भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अत्यंत धार्मिक प्रवृत्ति तथा उदार हृदय के रहे उमापति पाठक के निधन पर अनेक पत्रकारों, समाजसेवियों तथा राजनीति से जुड़े लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।
पत्रकार पवन पाठक के पिता उमापति पाठक का निधन
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
