By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: *आजमगढ़ का अवैध शराब माफिया सपा विधायक रमाकांत यादव की 23 करोड़ की संपत्ति कुर्क,*
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > *आजमगढ़ का अवैध शराब माफिया सपा विधायक रमाकांत यादव की 23 करोड़ की संपत्ति कुर्क,*
उत्तर प्रदेशराज्य

*आजमगढ़ का अवैध शराब माफिया सपा विधायक रमाकांत यादव की 23 करोड़ की संपत्ति कुर्क,*

Omkar Tripathi
Last updated: June 14, 2025 9:20 am
Omkar Tripathi
1 year ago
Share
*आजमगढ़ का अवैध शराब माफिया सपा विधायक रमाकांत यादव की 23 करोड़ की संपत्ति कुर्क,*
SHARE

अपनी भाषा चुने।

 शराब कांड में 53 बीघा जमीन पर हुई जप्त

आजमगढ़। कुख्यात माफिया सरगना रमाकांत यादव की अवैध रूप से अर्जित 23 करोड़ 42 लाख 81 हजार 400 रुपये की संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत अतरौलिया क्षेत्र में की गई, जो 2022 के जहरीली शराब कांड से जुड़ी है।उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के कुख्यात माफिया, हिस्ट्रीशीटर और आईएस-133 गैंग के लीडर रमाकांत यादव की अवैध रूप से अर्जित 23 करोड़ 42 लाख 81 हजार 400 रुपये की संपत्ति को प्रशासन ने कुर्क कर लिया। जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना अतरौलिया क्षेत्र के बसही असरफपुर गांव में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन और तहसीलदार फूलपुर कमल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि यह कार्रवाई 2022 में थाना अहरौला के माहुल कस्बे में हुए अपमिश्रित शराब कांड से जुड़ी है, जिसमें 7 लोगों की मौत और कई अन्य के बीमार होने की घटना हुई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे में रमाकांत यादव सहित 13 आरोपियों के नाम सामने आए थे। रमाकांत वर्तमान में फतेहगढ़ केंद्रीय कारागार में बंद है। पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में गैंगचार्ट अनुमोदित कर रमाकांत समेत चार अन्य अपराधियों को गैंग में शामिल किया गया था।

एसपी ने बताया कि रमाकांत यादव ने अपने गैंग के साथ मिलकर अवैध शराब निर्माण, लूट, हत्या और अपहरण जैसे जघन्य अपराधों से अर्जित धन से संपत्तियां खरीदी थीं। राजस्व विभाग की जांच में पता चला कि उसने अपने पुत्रों अरुण, वरुण, ऋषिकांत, रजनीकांत, दोनों पत्नियों और भांजे के नाम पर बसही असरफपुर में विभिन्न गाटा संख्याओं की आवासीय, कृषि और वाणिज्यिक भूमि खरीदी, जिनकी कुल कीमत 23,42,81,400 रुपये है।

इनमें सबसे बड़ी संपत्ति गाटा संख्या 981 (3.475 हेक्टेयर) है, जिसकी कीमत 16.33 करोड़ रुपये आंकी गई। एसएसपी के अनुसार रमाकांत यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में 58 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

Unnao की मिट्टी से Lucknow की ‘कर्मभूमि’ तक: Journalist Prashant Tiwari का Akshant Media AI बना डिजिटल पत्रकारों और क्रिएटर्स का ‘ब्रह्मास्त्र’
बीआरसी रामनगर में मेडिकल असेसमेंट कैम्प आयोजित
देवानंद रजक ने संभाली बरसठी थाने की कमान, अपराध पर लगेगी नकेल – जनता से किया सहयोग का आह्वान
शिवांश पांडेय ने किया गांव का नाम रोशन
सरकार के नियमो की धज्जियां उड़ाते स्लॉटर हाउस, कुर्बानी के कारोबार की बदबू से परेशान उन्नाव की जनता
Share This Article
Facebook Email Print
Omkar Tripathi
ByOmkar Tripathi
Follow:
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है, Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Previous Article समाजसेवी कृष्णकुमार शुक्ला के निधन से शोक की लहर समाजसेवी कृष्णकुमार शुक्ला के निधन से शोक की लहर
Next Article डॉ विनोद तिवारी के पिता शालिग्राम तिवारी का निधन डॉ विनोद तिवारी के पिता शालिग्राम तिवारी का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • 2027 में फिर बनेगी योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार : शकील सैफी
  • “भरपूर नशा हुआ है…..!”
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिवक्ता पैनल में आशुतोष पाण्डेय का हुआ चयन
  • गुरु पूर्णिमा पर डॉ. वेद प्रकाश ने 7 मंदिरों में टेका माथा, महंतों का किया अभिनंदन; रोपे पौधे
  • अपना अरिहन्त कहूँ…..!

Recent Comments

  1. Akhand Rashtra on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
  2. Akhand Rashtra on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  3. Bhaskar Singh on माता भाग्यलक्ष्मी के दर्शनोपरांत रामराज्य सभा का समापन
  4. Ryan F on चलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
  5. AlyciaH on उत्कृष्ट शिक्षा की अलख जगाने के लिए मुंबई के वकील ने गांव में खोला स्कूल
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up