अपने घर का इकलौता चिराग था मृतक छात्र
सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- मुंगराबादशाहपुर नगर के स्टेशन रोड स्थित कमालपुर मोहल्ले में छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल अंश की प्रयागराज में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम मौत हो गई।
अंश मिश्र उर्फ रुद्र (15) पुत्र अनूप मिश्रा अपने घर का इकलौता चिराग था। छह दिन पूर्व अपने मकान की छत पर धूप लेने के नियत से गए थे। दिन में करीब 2 बजे वह मोबाइल में व्यस्त होकर पीछे की ओर खिसकते चले गये। इसी दौरान छत की टूटी रेलिंग के पास पहुंचते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। छत से गिरने के कारण अंश को सिर में काफी गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें लेकर प्रयागराज के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा था। काफी प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान अंश ने शुक्रवार की शाम अपना दम तोड़ दिया। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली घर में मातम छा गया और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। रुद्र कक्षा 9 का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता संतान था जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने शुक्रवार को ही देर शाम प्रयागराज में दाह संस्कार कर दिया है। मृतक के पिता अनूप कुमार मिश्र ब्लॉक संसाधन केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार मूल रूप से मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव ग्राम का निवासी है और वर्तमान में स्टेशन रोड कमालपुर मोहल्ले में मकान बना कर रह रहा थे। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

