By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: छत से गिरकर 9वीं में पढ़ने वाले छात्र की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > उत्तर प्रदेश > छत से गिरकर 9वीं में पढ़ने वाले छात्र की मौत
उत्तर प्रदेशराज्य

छत से गिरकर 9वीं में पढ़ने वाले छात्र की मौत

Salman Raza
Last updated: December 27, 2025 11:38 pm
Salman Raza
10 months ago
Share
SHARE

अपनी भाषा चुने।

अपने घर का इकलौता चिराग था मृतक छात्र

सलमान रज़ा (अखंड राष्ट्र)

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर- मुंगराबादशाहपुर नगर के स्टेशन रोड स्थित कमालपुर मोहल्ले में छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल अंश की प्रयागराज में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम मौत हो गई।

अंश मिश्र उर्फ रुद्र (15) पुत्र अनूप मिश्रा अपने घर का इकलौता चिराग था। छह दिन पूर्व अपने मकान की छत पर धूप लेने के नियत से गए थे। दिन में करीब 2 बजे वह मोबाइल में व्यस्त होकर पीछे की ओर खिसकते चले गये। इसी दौरान छत की टूटी रेलिंग के पास पहुंचते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। छत से गिरने के कारण अंश को सिर में काफी गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें लेकर प्रयागराज के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा था। काफी प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान अंश ने शुक्रवार की शाम अपना दम तोड़ दिया। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली घर में मातम छा गया और मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। रुद्र कक्षा 9 का छात्र था। वह अपने माता-पिता का इकलौता संतान था जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने शुक्रवार को ही देर शाम प्रयागराज में दाह संस्कार कर दिया है। मृतक के पिता अनूप कुमार मिश्र ब्लॉक संसाधन केंद्र मुंगरा बादशाहपुर में संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार मूल रूप से मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव ग्राम का निवासी है और वर्तमान में स्टेशन रोड कमालपुर मोहल्ले में मकान बना कर रह रहा थे। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग और रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

- Advertisement -
anaya's kitchenanaya's kitchen

You Might Also Like

Raja Bhaiya को जान से मारने की धमकी, तीन अकाउंट से अभद्र संदेश
हिन्दी दिवस सह हिन्दी पखवाड़ा उद‌घाटन समारोह 2025 का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजघाट से मेरठ तक सड़क सुरक्षा जागरूकता राइड
एसडीएम को पत्र देकर युवक ने पुलिस उपाधीक्षक बनाने की रखी मांग ,
अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज, बोले– ‘मुंह नुचुआ नहीं, इस बार वोट नुचुआ आया है!’
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article सुरक्षा को लेकर सीओ प्रतिमा वर्मा ने की व्यवसाइयों के साथ बैठक
Next Article आयुर्वेद और चेतना का संगम: वैश्विक स्वास्थ्य का नया आयाम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Youth Congress के सस्पेंशन पर क्यों आमने-सामने आए कांग्रेस और बीजेपी
  • ‘Muslim Mumbai’ की आशंका पर छिड़ा नया सियासी संग्राम: किरीट सोमैया के पत्र से गर्मा गई महाराष्ट्र की राजनीति?
  • Irfan Ansari के 40 लाख युवा वाले बयान पर मचा सियासी बवाल
  • CJP का कोच्चि प्रदर्शन: दिल्ली के बाद अब केरल में ‘Save Democracy’ की लड़ाई
  • महात्मा ज्योतिबा फुले कौशल प्रशिक्षण केंद्र’; पहले चरण में 100 केंद्रों को मंजूरी

Recent Comments

  1. Sushil kumar Shukla on भारतीय जनभाषा प्रचार समिति द्वारा विचार गोष्ठी एवं परिचर्चा संपन्न 
about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 20 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

Important Category

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र

Important Links

  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य

Quick Link

  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up