राजभाषा कार्यान्वयन समिति क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (एनसीईआरटी) भोपाल द्वारा हिन्दी दिवस सह हिन्दी पखवाड़ा उदघाटन समारोह 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भास्कर लाक्षाकर जी, जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, आईएस हैं, कवि हैं विभिन्न प्रशासनिक दायित्त्वों का पालन करते हुए वर्तमान में आयुक्त कोष एवं लेखा के पद पर कार्यरत हैं। हिन्दी भाषा साहित्य के प्रति समर्पित हैं संस्थान ने उनकी समस्त साहित्यिक सर्जना के लिए सम्मानित किया उनके समस्त साहित्यिक कर्म के लिए वर्ष 2025 का साहित्यकार सम्मान भी प्रदान किया । भास्कर लाक्षाकार ने कहा कि हिन्दी महज भाषा नहीं भारतीयों की अभिव्यक्ति का साझा मंच है। हमको अपनी भाषा पर गर्व करनी चाहिए । हिन्दी में मौलिक और शोधपरक पुस्तकों और पत्रिकाओं का नियमित प्रकाशन होना चाहिए। हिन्दी आज ज्ञानानुशासनों की मुख्यधारा से जुड़ रही है। देश विदेश में हिन्दी की गूंज है। इस अवसर पर भास्कर ने अपनी कविताओं के पाठ से पूरी सभा को मंत्र मुग्द्ध कर दिया। प्राचार्य प्रो. शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि हमारा संस्थान हिन्दी में शत-प्रतिशत हिन्दी में कार्य करता है। हिन्दी के विकास में हमारा संस्थान पूर्णतया समर्पित है तथा समस्त कार्यालयीन व्यवहार हिन्दी में ही करने हेतु कृतसंकल्पित हैं। प्रो. चित्रा सिंह ने मुख्य अतिथि के सम्मान पत्र का वाचन किया। छात्रा अर्पिता पटेल ने मुख्य अतिथि भास्कर के जीवन पर एक संक्षिप्त बायोपिक का प्रदर्शन किया। अधिष्ठाता प्रो. जयदीप मंडल जी. सभी विभागों के अध्यक्ष, अधिकारी प्रशासनिक सदस्य सभी कर्मचारी और विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरुणाभ सौरभ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी महेश आसुदानी ने किया ।
हिन्दी दिवस सह हिन्दी पखवाड़ा उदघाटन समारोह 2025 का आयोजन
ओमकार त्रिपाठी राजनीतिक विश्लेषक है, इसी के साथ
पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की जमीनी राजनीति, प्रशासनिक हलचल और खोजी पत्रकारिता (Crime & Investigative Reporting) में सक्रिय। 19 वर्ष पुराने प्रतिष्ठित अखबार दैनिक अखंड राष्ट्र (Akhand Rashtra) के स्थानीय संपादक है,
Omkar Tripathi विशेष तौर पर निष्पक्ष आवाज और पारदर्शी गवर्नेंस के लिए प्रतिबद्ध है
Leave a Comment
