मुंबई। मागाठाणे विधानसभा में प्रभाग क्र.5,संभाजी नगर, दहिसर ( पूर्व ) में रहने वाले लोगों को अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे नेयहां के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए जनता दरबार लगाया और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनकर उसे दूर करने का आश्वासन दिया। प्रकाश सुर्वे ने संभाजी नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने और अंधेरे का फायदा उठाकर वहां बैठने वाले शराबियों और नशेड़ियों पर लगाम लगाने के लिए संपूर्ण परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा पुलिस की गस्त बढ़ाने का आश्वासन दिया । इसी तरह दहिसर पुर्व स्थित संत ज्ञानेश्वर खेल मैदान परिसर का सुशोभिकरण करने तथा इसे नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शाखाप्रमुख सुनील मांडवे ,शाखाप्रमुख विद्या पोतदार, उप शाखाप्रमुख मुकुंद लखमजे, गणपत सपकाळ तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रकाश सुर्वे ने लगाया जनता दरबार

Leave a Comment
Recent Posts
- फार्मेसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग : दिनेश त्रिपाठी
- जौनपुर में ब्राह्मण महासभा ने 1100 परशुराम प्रतिमाएं देने का लिया संकल्प
- बारह ज्योतिर्लिंगों की आकर्षक सजावट बनी इस वर्ष का विशेष आकर्षण
- परिश्रम द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर का 500 जरूरतमंद लोगों ने उठाया लाभ
- ज्योतिरादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी ने निकाली जागरूकता रैली
