By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Reading: ’जय जय महाराष्ट्र माझा से गुंजा’ उत्तर भारतीय संघ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Akhand Rashtra NewsAkhand Rashtra News
Font ResizerAa
  • होम
  • राज्य
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • मध्य प्रदेश
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
    • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • साहित्य
  • धर्म
  • एक्सक्लूसिव
  • सम्पादकीय
  • ई पेपर
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Akhand Rashtra News > राज्य > महाराष्ट्र > ’जय जय महाराष्ट्र माझा से गुंजा’ उत्तर भारतीय संघ
महाराष्ट्र

’जय जय महाराष्ट्र माझा से गुंजा’ उत्तर भारतीय संघ

Akhand Rashtra
Last updated: May 2, 2024 1:55 pm
Akhand Rashtra
2 years ago
Share
’जय जय महाराष्ट्र माझा से गुंजा’ उत्तर भारतीय संघ
SHARE

महाराष्ट्र दिवस पर 20 महिलाओं को मुफ़्त घरघंटी का वितरण

मुंबई। उत्तर भारतीय संघ ने आज बड़े धूमधाम से महाराष्ट्र दिवस मनाया। बांद्रा पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक देखने को मिली। महाराष्ट्र के राज्य गीत ”जय जय महाराष्ट्र माझा” की गूंज के अलावा देवतुल्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रसंगों को गीत-नृत्य के माध्यम से पेश किया गया। इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की तरफ से 20 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए घरघंटी (आटा चक्की) का वितरण किया गया। पिछले साल भी महाराष्‍ट्र दिवस के मौके पर 20 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक साइकिल का वितरण किया गया था। संतोष आरएन सिंह ने इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों को महाराष्‍ट्र दिवस और मजदूर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सतत समाज सेवा के काम में लगे हुए हैं। मेरा जन्‍म मुंबई में हुआ, इसलिए महाराष्ट्र की संस्कृति-परंपरा से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि हमें पराया मत समझना, हम आपके हैं। हम अपना काम, अपना फर्ज निभाते रहेंगे। कार्यक्रम में अपना समय निकालकर आए लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि आप समय निकालकर आते हैं, इसका कर्ज में चुका नहीं सकता। जो समय अनमोल है, जो समय देता है, वही सच्चा साथी है।
उत्‍तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह अपने पिता बाबू आरएन सिंह की समाजसेवा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। पिछले साल महाराष्‍ट्र दिवस के मौके पर 20 दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक साइकिल का मुफ्त वितरण किया गया था। यह इलेक्ट्रिक साइकिल एक बार चार्ज करने पर 25 किलोमीटर तक चल सकती है। इसके पहले महाराष्‍ट्र दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्‍तदान शिविर ऐसे मौके पर हुआ था, जब मुंबई महानगर में खून की कमी महसूस की जा रही थी।

’जय जय महाराष्ट्र माझा से गुंजा’ उत्तर भारतीय संघ


कार्यक्रम को उत्‍तर भारतीय संघ के उपाध्यक्ष संजय सिंह, डॉ. राधेश्‍याम तिवारी, रमेश बहादुर सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान ”उत्‍सव महाराष्ट्राचा” ग्रुप ने एक से एक बढ़कर मराठी गीत पेश करते हुए लोगों को मनोरंजन किया। इस मौके पर मुंबई भाजपा उपाध्‍यक्ष अमरजीत सिंह, कांग्रेस नेता अवनीश सिंह, डॉ. किशोर सिंह के अलावा कार्यसमिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

आदर्श शिक्षक गौरव पुरस्कार से सम्मानित हुए योगेश पांडे
भाजपा में उत्तर भारतीय साफ, जीतने की आशा हुई हाफ
सार्वजनिक सड़कों पर पे एंड पार्क की वसूली तत्काल रद्द की जाए – एड रवि व्यास
मदर्स डे के अवसर पर तीन पुरस्कारों से सम्मानित की गई डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा
जी-दक्षिण विभाग द्वारा गौरी विसर्जन स्थल पर मुफ्त चिकित्सा शिविर
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article धनेसरा दयाशंकर यादव के निधन से शोक की लहर धनेसरा दयाशंकर यादव के निधन से शोक की लहर
Next Article पत्रकार आदित्य दुबे के चचेरे भाई दिलीप दुबे का निधन पत्रकार आदित्य दुबे के चचेरे भाई दिलीप दुबे का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

about us

Akhand Rashtra एक राष्ट्रीय दैनिक अख़बार है, जो 18 वर्षों से निष्पक्ष, सटीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए प्रिंट व डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय है।

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • गुजरात
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • एक्सक्लूसिव
  • अपराध
  • राजनीति
  • साहित्य
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions – Akhand Rashtra
  • Disclaimer
  • GDPR
  • Contact

Find Us on Socials

© 2008 - 2026 Akhand Rashtra News All Rights Reserved. Proudly Made By Akshant Media Solution
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..
[mc4wp_form]
Zero spam, Unsubscribe at any time.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up